HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 8 January 2020

बाल संरक्षण संदेश के उद्देश्य से शहर में दौड़ का आयोजन

बाल संरक्षण संदेश के उद्देश्य से शहर में  दौड़ का आयोजन 

संजय संपादक 
हैलो  धार पत्रिका 
                धार-  6 से 11 जनवरी 2020 तक प्रदेश  में बाल संरक्षण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है सप्ताह के तहत् जिले में जिला मुख्यालय एवं खण्डस्तर पर बाल संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करने के लिये कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। बाल अधिकारों जागरूकता का संदेष प्रसारित करने के उद्देष्य से एक दोैड बुधवार को लालबाग परिसर से  दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को लालबाग से हरी झंडी दिखाकर बाल कल्याण समिति एवं श्रीमती भारती डाॅगी प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा रवाना किया गया।
                  इसमें शासकीय एवं अषासकीय विघालयों के लगभग 200 बच्चों ने भागीदारी की तथा दौड़ के समाप्ति स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए साॅप-सीढ़ी, प्रष्नोत्तरी जैसे खेल रखे गये एवं सही उत्तर देने वाले एवं विजेता बच्चों को टाॅफी देकर प्रोत्साहित किया बच्चो ने इन खेलो का खुब लुत्फ उठाया। साथ ही खेल-खेल में बाल अधिकारों की जानकारी एवं बच्चों से संबंधित अधिनियमों से अवगत करवाया एवं सभी प्रतिभागियों को बाल संरक्षण पर शपथ दिलवाई गई। 
              दौड़ में कु. विनीता लववंशी  कक्षा-12 शास. भोज कन्या विघालय धार .ने प्रथम, श्री अजय ठाकुल कक्षा-9 धार एवं श्री आकाष कटारे कक्षा-9 धार  ने क्रमषः दुसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया विजेताओं को प्रषस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। 
                    कार्यक्रम बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती चेतना राठौर,  राकेश  दुर्गेष्वर,  नवीन भॅवर,  शिवराम मुवेल एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य गगन मुद्गल, बीआरसी  भरतराज राठौर बी.ई.ओ.  सुमनकांत वासने  दुबेला आदिम जाती कल्याण विभाग  श्रीमती अनीता शर्मा प्राचार्य शास. विघालय क्र-2 धार,   एस. मकवाना सीडी.पी.ओं.  श्रीमती सरोज ठाकुर प्रषासक वनस्टाॅप सेन्टर धार बाल संरक्षण अधिकारी, सुश्री विद्या सोनाने एवं श्री बलराम ठाकुर अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, पर्यवेक्षक आईसीडीएस एवं चाइल्ड लाईन टीम उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार  श्रीमती भरती डाॅगी प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment