HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 8 December 2019

महिलाओं की घरेलू हिंसा के विरोध में सामाजिक सुधार के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

 महिलाओं की घरेलू हिंसा के विरोध में सामाजिक सुधार के लिए  जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
         धार - केयर इंडिया द्वारा वुमेन प्लस वाटर कार्यक्रम के अंतर्गत ज्वलंत मुद्दे महिलाओं की घरेलू हिंसा के विरोध में सामाजिक सुधार के लिए धार जिले के  धार  ब्लॉक के ग्राम खिलचिपुरा में समुदाय के बीच जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 7 दिसंबर 2019 को किया गया 
                  अभियान में महिला पुरूषों और बालक बालिकाओं ने घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और महिलाओं के अधिकार की रक्षा की प्रतिज्ञा ली। साथ ही  महिलाओं पुरुषों जन प्रतिनिधियों और बच्चों ने महिलाओं को महत्व देना है घरेलू हिंसा रोकना है संदेश के साथ अपने हाथों के निशान बना कर इस मुहिम को अपना समर्थन दिया  केयर इंडिया से ट्रेनर कविता वैष्णव,अंजलि यादव,जितेंद्र सिंह,अरुण चावड़ा  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  उपस्थित थे उपरोक्त जानकारी केयर इंडिया ब्लॉक  समन्वयक विकास गोले  ने दी ।

No comments:

Post a Comment