HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 22 December 2019

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा जबलपुर में प्रदेश स्तरीय समन्वय बैठक के बाद

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा जबलपुर में प्रदेश स्तरीय समन्वय बैठक के बाद

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार पत्रिका 
              भोपाल-  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा अब समन्वय बैठक के बाद होगी। प्रदेश स्तरीय यह बैठक 24 व 25 दिसंबर को जबलपुर में होने वाली है। इसमें संगठनात्मक मसलों के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे मुद्दों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडों पर बात होगी। 
                 माना जा रहा है कि तब तक नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा नहीं होगी। इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्ढा भी प्रमुख नेताओं से बात कर सकते हैं। नड्ढा रविवार को इंदौर पहुंच रहे हैं। मप्र में 33 जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने संकेत दिए थे कि 20 दिसंबर तक प्रदेशाध्यक्ष का नया नाम तय कर दिया जाएगा, लेकिन सीएए-एनआरसी पर हुए आंदोलन से इसमें विलंब हो गया।
चारों महामंत्री बुलाए
            जबलपुर में होने वाली समन्वय बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ चारों प्रदेश महामंत्रियों को बुलाया गया है। महामंत्रियों में सांसद विष्णुदत्त शर्मा, अजय प्रताप सिंह, बंशीलाल गुर्जर और विधायक मनोहर ऊंटवाल शामिल हैं।
                  ब्राह्मण दावेदार पिछड़े : केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी भी ब्राह्मण नेता को बैठाने के पक्ष में नहीं है। इसके पीछे साफ तर्क दे दिया गया है कि नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ब्राह्मण हैं। इसके कारण पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा व विष्णुदत्त शर्मा का दावा कमजोर पड़ा है।

No comments:

Post a Comment