HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 30 December 2019

32 दिन बाद उद्धव मंत्रिमंडल का विस्तार: 36 नए मंत्री, अजित पवार 37 दिन में दूसरी बार डिप्टी सीएम; आदित्य ठाकरे भी मंत्री बने

32 दिन बाद उद्धव मंत्रिमंडल का विस्तार: 36 नए मंत्री, अजित पवार 37 दिन में दूसरी बार डिप्टी सीएम; आदित्य ठाकरे भी मंत्री बने

26 कैबिनेट मंत्रियों में राकांपा से 10, कांग्रेस से 8 और शिवसेना से 7 नेता; 1 निर्दलीय ने भी शपथ ली

कांग्रेस विधायक पाडवी के शपथ ग्रहण पर राज्यपाल कोश्यारी नाराज हुए, दोबारा शपथ दिलाई
28 नवंबर को उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार समाचार पत्र 
मुंबई - महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्ध‌व ठाकरे की सरकार बनने के 32 दिन बाद सोमवार को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ। कुल 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें राकांपा से 14, कांग्रेस से 10 और शिवसेना से 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। 3 अन्य विधायकों को भी मंत्री बनाया गया है। 36 नए मंत्रियों में 26 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री हैं। अजित पवार ने 37 दिन में दूसरी बार उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पूर्व सीएम अशोक चव्हाण कैबिनेट मंत्री बने। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य, पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित और दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे धनंजय मुंडे को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया। कांग्रेस विधायक केसी पाडवी के शपथ से इतर शब्द बोलने पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नाराज हो गए और उन्हें दोबारा शपथ दिलवाई। 

26 कैबिनेट मंत्री
           शिवसेना: संजय राठौड़, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संदीपन भुमरे, अनिल परब, उदय सामंत, आदित्य ठाकरे
            राकांपा: अजित पवार, दिलीप वलसे पाटिल, धनंजय मुंडे, अनिल देशमुख, हसन मुश्रीफ, राजेंद्र शिंगणे, नवाब मलिक, राजेश टोपे, जितेंद्र आव्हाड, बालासाहेब पाटिल 
              कांग्रेस: अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार, वर्षा गायकवाड़, सुनील केदार, अमित विलासराव देशमुख, यशोमती ठाकुर, केसी पाडवी, असलम शेख
      निर्दलीय : शंकर राव गड़ाख
10 राज्य मंत्री 
शिवसेना : अब्दुल सत्तार, शंभुराजे देसाई
कांग्रेस : सतेज ऊर्फ बंटी पाटिल, विश्वजीत कदम
राकांपा : दत्तात्रेय भरणे, अदिती तटकरे, संजय बनसोडे, प्राजक्त तनपुरे
अन्य : बच्चू कडू, राजेंद्र पाटिल यड्रावकर
28 नवंबर को उद्धव ने शपथ ली थी
              इससे पहले 23 नवंबर की सुबह भाजपा ने राकांपा नेता अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, 26 नवंबर को अजित ने इस्तीफा दे दिया। फडणवीस को भी इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में 28 नवंबर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी। नियम के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा 42 मंत्री ही शामिल सकते हैं।
शिवसेना ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ा था
                शिवसेना ने भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा था। शिवसेना-भाजपा गठबंधन को बहुमत भी मिला, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों के बीच टकराव पैदा हो गया था। इसके बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राकांपा नेता अजित पवार के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बना ली थी। देवेंद्र ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। राजनैतिक उठापटक के चलते साढ़े तीन दिन बाद सीएम और डिप्टी सीएम को इस्तीफा देना पड़ा था।

No comments:

Post a Comment