HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 30 December 2019

नागरिकता संशोधन कानून के महत्व पर भाजपा का व्यापक जनजागरण अभियान 1 जनवरी से, अभियान को लेकर जिला बैठक संपन्न

नागरिकता संशोधन कानून के महत्व पर भाजपा का व्यापक जनजागरण अभियान 1 जनवरी से, 
अभियान को लेकर जिला बैठक संपन्न
 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार समाचार पत्र 
              धार-  नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोधियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को करारा जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निश्चय किया है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कानून के महत्व को प्रतिपादित किया जायेगा और धार्मिक आधार पर प्रताडि़त शरणार्थियों की सुविधा और सम्मान के साथ नागरिकता के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यो की जानकारी भी समाज को दी जाएगी। 
                संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जन जागरण अभियान को लेकर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. राज बर्फा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मार्गदर्शन की देने के लिए इंदौर से वरिष्ठ नेता बाबू सिंह रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा,दिलीप पटोदिया, राजीव यादव, पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराडे भी उपस्थित थे।
                 बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रमों की रचना इस प्रकार से की गयी है कि छोटे-छोटे गांव तक और मोहल्लों तक लोगों को सही अर्थों में नागरिकता कानून का विषय पहुंचे तथा जो लोग शरणार्थियों की नागरिकता का विरोध कर रहे है, उनके स्वार्थ भी उजागर हो सके। 
                         इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता  बाबू सिंह रघुवंशी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम देश के किसी भी समाज, वर्ग के खिलाफ नहीं है बल्कि बांगलादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताडि़त किए जा रहे हिन्दू, सिख, पारसी, बौद्ध, जैन और ईसाईयों को यह कानून भारत में सुविधा और सम्मान के साथ नागरिकता प्रदान करने वाला है। वोट बैंक के खातिर कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल लोकसभा और राज्यसभा से पास हुए इस अधिनियम का विरोध कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस हेतु भाजपा ने पूरे प्रदेश में 1 से 20 जनवरी तक अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। हमारे जिले में इस अभियान को हम बूथ स्तर तक सफल बनाएंगे। 
                बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री दिलीप पटोदिया ने नागरिकता संशोधन कानून की प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नागरिक से इसके समर्थन की अपील की। 
यह होंगे कार्यक्रम व प्रभारी- 
                  भाजपा जिलाध्यक्ष डा. बर्फा ने बताया कि 1 से 20 जनवरी तक जन जागरण अभियान बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। जिसमें जनसंपर्क अभियान घर-घर के प्रभारी मनोज सोमानी होंगे वही प्रबुद्धजन संगोष्ठियां इसके प्रभारी के रूप में कन्हैया लाल यादव कार्य देखेंगे। ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर छोटी छोटी संगोष्ठियां भी की जायेगी जिसके लिए प्रभारी श्रीमती मालती मोहन पटेल होंगी। संसदीय क्षेत्रों में सांसद द्वारा नागरिकता अधिकार सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसे स्वयं सांसद छतर सिंह दरबार व नारायण सोनी मूर्त रूप देंगे । प्रबुद्धजनों से हस्ताक्षर कराए जायेंगे इसके लिए डॉक्टर डा. प्रहलाद सिंह सोलंकी को प्रभारी बनाया गया है। जिला केन्द्र पर कानून के समर्थन में रैली होगी जिसे उमेश गुप्ता देखेंगे तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इन सब की जानकारी प्रसारित की जायेगी इस कार्य का दायित्व सोनू रघुवंशी व देवेंद्र पाटीदार को सौंपा गया है। तथा सारे कार्यक्रमों की मानेटरिग का कार्य डॉ.शरद विजयवर्गीय देखेंगे। 6 जनवरी को मंडल स्तर पर इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाए जाने हेतु बैठके आयोजित होंगी।
              जिला बैठक में पदाधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कन्हैया लाल यादव, गोपाल सोलंकी, रामेश्वर पाटीदार, प्रहलादसिंह सोलंकी, श्रीमती सुषमा पाठक, राजेंद्र गर्ग, सनी रिन, सरदार सिंह मेड़ा, जगदीश जाट, अशोक राठौड़ आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. शरद विजयवर्गीय ने किया व आभार उमेश गुप्ता ने माना।

No comments:

Post a Comment