HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 11 July 2019

संयुक्त सचिव भारत सरकार सचिन सिन्हा द्वारा धार में जल शक्ति अभियान का शुभारम्भ

संयुक्त सचिव भारत सरकार सचिन  सिन्हा द्वारा धार में जल शक्ति अभियान का शुभारम्भ 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
                 धार-  संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली सचिन सिन्हा ने गुरूवार को यहॉं केन्द्रीय विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर ‘‘जल शक्ति अभियान’’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर निदेशक, औद्योगिक संवर्धन नीति वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकारसुशील सातपुते, कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ, वन मण्डलाधिकारी  एस.के. सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  संतोष वर्मा, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय  बृजेशपाल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी वन  ए.के. अवस्थी सहित अन्य अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों ने भी इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। 
              वन विभाग द्वारा पौधों की व्यवस्था की गई। प्राचार्य  सिंह ने अतिथियों का शुभकामना पत्र भेंट कर स्वागत किया। छात्र आदित्य सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।  गौतम सचान ने शपथ दिलाई। 
                कार्यक्रम का संचालन पी.जी.टी. हिन्दी  आनन्द अय्यर ने किया। श्री सिन्हा ने इस कार्यक्रम के पश्चात केन्द्रीय विद्यालय के कक्षा 12 वीं की स्मार्ट क्लास में पहुंचे और शिक्षक से गणित के सवाल हल करवाएं तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अतिथियों के विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment