HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 3 July 2019

इन्दौर संभाग के आयुक्त आकाश त्रिपाठी द्वारा धार जिले में पुनर्वास स्थलों का जायजा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

इन्दौर संभाग के आयुक्त  आकाश  त्रिपाठी द्वारा धार जिले में  पुनर्वास स्थलों का जायजा  अधिकारियों को आवश्यक निर्देश 

संजय शर्मा  
हैलो  धार पत्रिका 
                        धार / कुक्षी -     इन्दौर संभाग के आयुक्त  आकाश त्रिपाठी ने बुधवार को धार जिले में स्थित सरदार सरोवर परियोजना के अन्तर्गत स्थापित पुनर्वास स्थलों तथा राहत शिविरों का जायजा लिया। श्री त्रिपाठी ने धामनोद के पास ग्राम कुन्दा की पहाड़ी पर जल संग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यो का जायजा लिया। कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ ने जिले में नदी पुनर्जीवन और जल संग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। 
                  संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने खलघाट के पास स्थित शाला पुनर्वास स्थल का जायजा लिया और राहत केम्प में बनाए गए शेड़ो की क्षमता की जानकारी प्राप्त की। श्री त्रिपाठी ने राहत केम्प में बनाएं गए शौचालयों का भी अवलोकन किया और शौचालयों में पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्री त्रिपाठी ने इस स्थल पर ट्यूबवेल से जोड़कर पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा टंकी में नल लगाकर प्लेटफार्म की व्यवस्था की जाने के निर्देश दिए। 
                    श्री त्रिपाठी ने गोपालपुरा, सीरजगांव में स्थित नर्मदानगर, कोठड़ा में स्थित राहत केम्पों में पहुँचकर बिजली, पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे इन स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करे। साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि वे वर्षा के दौरान नर्मदा नदी के जलस्तर पर सतत् नजर रखे और जल स्तर बढ़ने पर लोगों को राहत केम्पों में शिफ्ट करे। श्री त्रिपाठी ने मोटर वोट, रस्सी, टार्च व अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की भी समीक्षा की और उक्त सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर  श्री त्रिपाठी ने इन स्थलों पर ग्रामीणों से रू-ब-रू चर्चा की और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए है कि डूब प्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करे। श्री त्रिपाठी ने पुनर्वास स्थलों पर बिजली, पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
               श्री त्रिपाठी ने पुनर्वास स्थलों पर ड्रेनेज की समस्या का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को दिए। साथ ही पुनर्वास स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था की समीक्षा की और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
               श्री त्रिपाठी ने कुक्षी में स्थित रेस्ट हाउस पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक ली और इस बैठक में सरदार सरोवर परियोजना के अन्तर्गत डूब प्रभावित लोगों के पुनर्वास कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे शासन निर्देशानुसार पुनर्वास के कार्य करे। साथ ही मुआवजा वितरण के कार्य में भी गति लावे। श्री त्रिपाठी ने इस बैठक में भ्रमण के दौरान पुनर्वास स्थलों पर पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
             इस दौरान पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  संतोष वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनावर  सत्यनारायण दर्रो, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुक्षी  बी.एस. कलेश, भू-अर्जन अधिकारी श्रीमती रंजना मुजाल्दे, भू-अर्जन अधिकारी श्रीमती जानकी यादव, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग  ए.एस. भिंड़े, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री गुप्ता, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment