HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 17 May 2019

वोट भाजपा को मिलेगा तो देश की बागडोर कुशल सक्षम हाथों में जाएगी - दिलीप पटोदिया

वोट भाजपा को मिलेगा तो देश की बागडोर कुशल  सक्षम हाथों में जाएगी - दिलीप पटोदिया

संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका 
                धार - भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा लोकसभा चुनाव के  प्रचार के अंतिम दिन आज  दोपहर  नगर भाजपा कार्यालय से  नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया और  भाजपा प्रत्याशी  छतर सिंह दरबार के पक्ष में मतदाताओं से मतदान की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली हटवाड़ा, पिपली बाजार, जवाहर मार्ग, धान मंडी, होते हुए महात्मा गांधी मार्ग के पश्चात आनंद चौपाटी पर संपन्न हुई ।
                 नुक्कड़ सभा अवसर पर लोकसभा संयोजक दिलीप पटोदिया, जिला उपाध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय, कन्हैया लाल यादव, नरेश राजपुरोहित, धार नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल भी उपस्थित थे।  भाजपा मीडिया प्रभारी  ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि सभा को संबोधित करते हुए धार लोकसभा संयोजक दिलीप पटोदिया ने कहा कि आपका एक वोट देश और प्रदेश की दिशा तय करेगा। वोट भाजपा को मिलेगा तो देश की बागडोर कुशल, सक्षम हाथों में जाएगी।  नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्होंने दिशाओं में विकास किया है, अपनी योग्यता साबित की है, देश का मान-सम्मान बढ़ाया है, पाकिस्तान और उसके आतंकवादियों को सबक सिखाया है। आपने कहा कि कांग्रेस भगवा को आतंकवादी और हिन्दुत्व को देशद्रोही बता रही है, लेकिन इनके नेता भारत के टुकड़े-टुकड़े के नारे लगाने वालों के साथ में खड़े हैं। वे आतंकवादियों को मान-सम्मान देते है। पुलवामा जैसी घटना को सिर्फ एक दुर्घटना बताते हैं, शहीदों का अपमान करते हैं और देशद्रोहियों का साथ देते हैं। उन्होंने  एफबी कहा कि झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना कांग्रेस का इतिहास रहा है। विधानसभा चुनाव में सभी किसानों का 2 लाख रूपए तक का कर्जामाफ करने की घोषणा करते हुए यह कहा था कि सरकार बनने के बाद 10 दिन में अगर कर्जामाफ नहीं किया तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा। चार माह बीत चुके हैं,  एक भी किसान का कर्जमाफ नहीं हुआ अब कर्जमाफी नहीं कर सके तो चुनाव आचार संहिता का बहाना बना लिया
            देश में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने इसके लिए  धार लोकसभा  उम्मीदवार  छतर सिंह दरबार  मतों से  विजयी बनाने की अपील भी की।
                       सभा को डॉ विजय विजयवर्गीय, कन्हैया लाल यादव, नरेश राजपुरोहित अनिल जैन बाबा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सनी रीन, नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा, कुसुम सोलंकी ,विश्वास पांडे, सोनू ठाकुर, विनिता जोशी, मनीष प्रधान,आकाश सोनी, आशीष गोयल, रीमा राठौर, सुनीता देवासकर,अर्चना बघेल,सुनीता सोनी, डाली जाधव,अनीता बोरासी, बादल मालवीय,गौरव वैष्णव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment