HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 26 December 2018

माण्डू उत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन

माण्डू उत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन

 संजय शर्मा 
हैलो -धार पत्रिका 
              धार- माण्डव उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को मीरा की जिरात स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर  दीपक सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस उत्सव में भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण भोपाल उप मंडल माण्डव, फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा मांडू पर आधारित छायाचित्रो की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में मांडव नगरी के ऐतिहासिक इमारतो को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर इन ऐतिहासिक इमारतो की जानकारी प्राप्त करे। 
            इस माण्डव उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे विभिन्न गतिविधियो का आयोजन किया जा रहा है। इसका भरपूर आनंद ले। श्री सिंह ने कहा कि इस माण्डू उत्सव स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान किया गया है। वे इस मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करे। 
                इस कार्यक्रम में उचत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 4 धार की छात्रा कु. अमिता-संजय सोलंकी ने तथा शासकीय भोज कन्या उचत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। उचत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 धार के 15 छात्रों ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-4 धार की छात्राओं ने घुमर नृत्य तथा समूह नृत्य प्रस्तुत किया। हाईस्कूल ब्रम्हाकुण्डी की छात्राओं ने आदिवासी नृत्य तथा घूमर नृत्य, भोज कन्या उचत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने समूह नृत्य तथा इसी विद्यालय की छात्रा ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। कन्या छात्रावासी धरमपुरी की छात्राओं ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया।

No comments:

Post a Comment