माण्डू शहर के विकास के लिए जनसंवाद कार्यक्रम कलेक्टर दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ
माण्डू उत्सव 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक चलेगा
संजय शर्मा
हैलो -धार पत्रिका
धार- माण्डू शहर के विकास के लिए जनसंवाद कार्यक्रम माण्डू स्थित लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस परिसर में मंगलवार को कलेक्टर दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पांचीलाल मेडा, वन मण्डलाधिकारी सतेन्द्र कुमार सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वीरेन्द्र कटारे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिव्या पटेल, विजय राय, अरूण स्पान इन्दौर की सुश्री गरिमा राजपुत, इन्दौर के लेखक श्री मुकेष मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्षपति जयराम गावर सहित नगर के गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विधायक श्री मेडा ने अपने उद्बोधन में कहा कि माण्डू एक ऐतिहासिक नगरी है, जिसे विष्व में जाना जाता है, इस धरोहरों को सुरक्षित रखने की आवष्यकता है। यहॉं की इमली प्रसिद्व है। श्री मेडा ने कहा कि माण्डू में वर्षा का पानी को रोकने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। वर्षा का पानी रोकने से पानी की समस्या दूर होगी। उन्होने माण्डू नगर के विकास और उसे और अधिक सुन्दर बनाने के लिए सभी को आगे आने का आव्हान किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि माण्डू उत्सव 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक चलेगा
29 दिसम्बर को कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। श्री सिंह ने माण्डू का विकास योजनाबद्ध तथा सुनियोजित ढ़ंग से किए जाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि पर्यटकों में सुरक्षा के भाव उत्पन्न हो और यहॉं वे एक अच्छे स्मरण लेकर जाएं। इसके लिए हमे सार्थक प्रयास करने की जरूरत है। श्री सिंह ने कहा कि माण्डू की खुबसुरती बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाना चाहिए। पुराने तालाब, बावडि़यों को जोड़ने की आवष्यकता है। इस प्राचीन नगरी को पर्यटन के रूप में विकसित करे, यहॉं होटल, लॉज इत्यादि बने।
वन मण्डलाधिकारी श्री सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत चौधरी, अरूण स्पान इन्दौर की सुश्री गरिमा राजपुत, पत्रकारों तथा गणमान्य नागरिकों माण्डू के विकास तथा सुन्दर बनाने के संबंध में अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रवीण षर्मा ने किया।
No comments:
Post a Comment