HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 24 September 2018

भाजपा की राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त, मध्य प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पदमा शुक्ला कांग्रेस की हुई

भाजपा की  राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पदमा शुक्ला कांग्रेस की हुई 

2013 के चुनाव में विजयराघवगढ़ विधानसभा से भाजपा की उम्मीदवार थीं
संजय शर्मा 
हैलो धार 
         छिंदवाड़ा- भाजपा कि दिग्गज महिला नेता पदमा शुक्ला कांग्रेस में शामिल हो गईं। वह मध्य प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष भी हैं उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला हुआ है। उन्होंने छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके साथ उनके दो दर्जन समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद पदमा शुक्ला ने कहा कि मैं गांधारी बनकर भाजपा में नहीं रहना चाहती थी।  
         इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पार्टी ऐसे दावेदारों को टिकट देगी जो उनकी विधानसभा के स्थानीय निवासी हो। पद्मा शुक्ला को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। फिलहाल इस पर कोई विचार नहीं किया गया है। 
 935 वोटों से हारी थीं चुनाव
         पद्मा 2013 के चुनाव में विजयराघवगढ़ विधानसभा से भाजपा की उम्मीदवार थीं। बताया जा रहा है कि पदमा शुक्ला ने इस्तीफा कटनी में संजय पाठक के विरोध के चलते दिया। पदमा ने पिछली बार भाजपा की आेर से संजय पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तब कांग्रेस में रहे संजय पाठक से मात्र 935 वोटों से चुनाव हार गई थीं।

No comments:

Post a Comment