HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 20 July 2018

लगातार दूसरे वर्ष अपने जन्मदिन पर गरीबो को भोजन कराया व 5100 रू का दान भी दिया

लगातार दूसरे वर्ष अपने जन्मदिन पर गरीबो को भोजन कराया व 5100 रू का दान भी दिया

आज पेड नही लगाए तो भविष्य बडा विकराल होगा - डाॅं निधीश गुप्ता
 संजय शर्मा  
हैलो धार     
        धार-  जिला मुख्यालय पर म.प्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना को जिला प्रशासन के सहयोंग से लायंस क्लब धार द्वारा संचालित लायंस दीनदयाल अंत्योदय रसोई में जिले के ख्यातीनाम चर्मरोग विशेषज्ञ व सर्जन डाॅं निधीश गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
      रसोई के नियत समय पर पधारे डाॅं निधीश गुप्ता का स्वागत लायंस क्लब धार के अध्यक्ष आशीष चौहान रसोई समन्वयक हेमा जोशी, राजीव जोशी व अजय थान्ट्राहटे सहित आदि सदस्यों ने किया। स्वागत उपरांत डाॅं गुप्ता ने परिसर में जामुन कटहल आम अमरूद के फलदार पौधे लगाए।
       इस दौरान चर्चा में डाॅं गुप्ता ने बताया कि तेजी से देश की बढती जनसंख्या ओर पेडो की लगातार कटाई से आगामी कुछ वर्षो में परिस्थितियां विकराल हो जाएगी। बिमारी, अनियमित बारिश और तेजी से बढता तापमान आने वाली पिडी के लियें जीवन मुश्किल होगा। इनसे बचने के लियें प्रत्येक व्यक्ति को पेड लगाने व उसे सहेजने की जिम्मेदारी लेना होगी। विगत वर्ष भी डाॅं गुप्ता ने रसोई परिसर में 20 नीम के पौधे लगाए थे जो प्र्याप्त सरंक्षण से तेजी से बढ रहे है। पौधारोपण के उपरांत डाॅं निधीश गुप्ता ने रसोई में जरूरतमंदो को भोजन परोसा। आज रसोई में 488 लोगो ने खीर पुडी सब्जी चावल दाल जैसे व्यंजन सिर्फ 5/- रू. देकर भरपेट खाएं। यह जानकारी राजीव जोशी ने दी। 

No comments:

Post a Comment