HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 19 June 2018

गुरुदेव के जन्मोत्सव पर अतिथि नहीं गुरुदेव का भक्त बनकर आया हूँ - शिवराज सिंह चौहान

गरीब वर्ग के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जावेंगे-मुख्यमंत्री श्री चौहान

गुरुदेव के जन्मोत्सव पर अतिथि नहीं गुरुदेव भक्त बनकर आया हूँ -  शिवराज सिंह चौहान
 

संजय शर्मा 
हैलो - धार 
        धार /मोहनखेड़ा - मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मोहनखेडा में आयोजित गुरूदेव श्री ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी के 39 वें दीक्षांत दिवस एवं 61 जन्म दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरुदेव के जन्मोत्सव पर अतिथि नहीं गुरुदेव भक्त बनकर आया हूँ मेरा स्वागत नहीं गुरुदेव का  स्वागत होना चाहिए  गुरुदेव ने पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा सेवा धर्म है। जैन समाज ने हमेशा से गरीब कल्याण के लिए बेहतर काम करते हुए न सिर्फ समाज को, बल्कि सरकार को भी जनकल्याण का मार्ग दिखाया है। सरकार गरीब वर्ग के कल्याण पर अधिक से अधिक बजट खर्च करने का प्रावधान किया है। हम गरीब के कल्याण पर पैसा खर्च न करे, उन्हे न्याय न देे, तो यह भी एक प्रकार की हिंसा मानी जावेगी। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि हम प्रदेश में 5 करोड़ 50 लाख गरीबों को 1 रूपया प्रतिकिलो की दर से गेहूॅं, चावल और नमक उपलब्ध करा रहे है। बिना जाति भेदभाव के सभी गरीब व्यक्तियों को लाभ पहुचाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।मुख्यमंत्रीने यह भी घोषणा की गौ शालाओं में गौ धन के लिए प्रति गाय  राशि मिलती है वह कम है इसे बढ़ाकर अन्य राज्यों के बराबर प्रति गाय  राशि दी जाएगी।   उन्होनें कहा कि बहनों और बेटियों को न्याय ना देना भी उनके साथ हिंसा ही है। सरकार ने जन्म से वृद्धावस्था तक के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ लेकर गरीब लोग अपना जीवन स्तर ऊॅचा उठा रहे है।

          मुख्यमंत्री  चौहान ने आगे कहा कि गुरूदेव की प्रेरणा से हमने गरीब मजदूर बेसहारा वर्ग के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना(संबल)शुरू की है। जिसमें उन्हें मदद दे रहे है, जो सरकारी नौकरी में न हो, आयकर दाता न हो और ढ़ाई एकड़ से कम जमीन के मालिक हो, ऐसे 1.82 करोड़ लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। हमने तय किया है कि मध्यप्रदेश में कोई भी गरीब बिना जमीन का नही रहेगा। सभी को जमीन (भूखण्ड) का मालिक बनाया जाएगा। इसकी व्यवस्था मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) के तहत की गई है। हम अभियान चलाकर गरीबों को जमीन का पट्टा दे रहे है। 
          मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब वर्ग के बच्चों को पहली से काॅलेज तक की फीस सरकार भरेगी। गरीबों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जावेगी। महिला श्रमिकों को प्रसव पूर्व जाॅंच पर 4 हजार रूपये, प्रसव के बाद 12 हजार रूपये की सहायता राशि उनके खाते में जमा की जावेगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत अंसगठित पंजीकृत श्रमिकों के लिए अन्त्येष्टि हेतु 5 हजार रूपये की राशि तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये, स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये और आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जावेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को पुलिस में भर्ती के लिए 35 प्रतिशत का आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होनें कहा कि गरीब व्यक्तियों को अब 200 रूपये प्रतिमाह बिजली बिल भरना होगा।

No comments:

Post a Comment