HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 21 June 2018

योग दिवस पर लाल परेड ग्राउंड पर हुआ मुख्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया बच्चों के साथ योग

योग दिवस पर लाल परेड ग्राउंड पर हुआ मुख्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने किया बच्चों के साथ योग

आज पूरी दुनिया में चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है
संजय शर्मा 
हैलो धार 
        भोपाल- आज पूरी दुनिया में चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयाजित किया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में और केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावरचंद गहलोत अध्यक्ष के रूप शामिल हुए। योग दिवस पर करीब 5 हजार लोगों ने योग किया।
- भोपाल में सभी स्कूलों सहित करीब 50 स्थानों पर योग कराया गया। पहली बार एमपी टूरिज्म लेक प्रिंसेस क्रूज पर योग कराया गया। क्रूज पर एक साथ 70 लोगों योगाभ्यास किया। मध्य प्रदेश में इसके अलावा राजभवन में भी योग पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल में लोगों के साथ योग किया।
- इस दौरान लाल परेड ग्राउंड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हजारों स्कूली बच्चों ने योग किया।
- योग दिवस की बधाई देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने योग को जन आंदोलन बनाया। योग का बहुत पुराना इतिहास है।
- योग शरीर को मजबूत बनाने की वैज्ञानिक विधि है। योग को जन-जन तक पहुंचाने का क्रेडिट बाबा रामदेव का है।
- मुख्यमंत्री ने बताया कि एक्सीडेंट से उबरने में योग ने मेरी काफी मदद की है। योग का ही चमत्कार है कि आज बिना रुके 18 घण्टे काम कर सकता हूं।
- उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि एक दिन योग करने से कुछ नहीं होगा। रोज़ योग को अपने जीवन मे आत्मसात करें। शिवराज ने कहा कि पीएम मोदी ने योग को जन आंदोलन बनाया।

No comments:

Post a Comment