HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 10 May 2018

बदनावर में सिंधिया के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक हुई

बदनावर में सिंधिया के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक हुई

13 मई को शाम 6:30 बजे सिंधिया आएंगे बदनावर 

धर्मेंद्र अग्निहोत्री 
बदनावर 
      बदनावर-  मप्र कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के 13 मई के दौरे को लेकर यहां गुरूवार को महाराणा प्रताप भवन मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमे तैयारियांे की समीक्षा की गई। 
बैठक मे पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने सिंधिया के दोैरे को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा दौरा कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। सिंधिया के दिल्ली कार्यालय से जारी हुए दौरे कार्यक्रम के अनुसार वे 13 मई को इंदौर से 9 बजे वाहनो के काफीले के साथ बायरोड धार जिले के लिए रवाना होगे। 12 : 50 बजे गंधवानी के जीराबाद पहुंचेगे। जहां पर जनसभा को संबोधित करेगे। उसके बाद वे अमझेरा दसाई, कोद होते हुए शाम को 4:30 बजे राजोद मे हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव द्वारा आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करेगे। बाद मे राजोद मे नवीन कृषि उपज मंडी का लोकार्पण भी करेगे। सिंधिया वहां से रवाना होकर डेलची मार्ग से बदनावर पहुंचेगे। जहां पर वार्ड क्रमांक 7 मे नगर परिषद द्वारा बनाए गए सीसी रोड का लोकार्पण करेगे। सिंधिया शितलामाता बस स्टेंड से वाहन रैली के साथ नगर मे प्रवेश करेगे। भेरूउखलिया चैराहा, दुर्गाचैक होते हुए रैली आंबेडकर चैराहे पहुंचेगी। जहां लक्ष्मीबाई बालोघान मे सिंधिया नगर परिषद के प्रस्तावित भवन का भूमिपुजन करेगे। वहां से मंडीबाय पास होते हुए शाम को 6:30 बजे यश कालेज पहुंचेगे। जहां पर सिंधिया कार्यकर्ताओं से संवाद करेगे। बाद मे मीडिया से चर्चा करेगे। बैठक मे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक मोदी, कोकसिंह पंवार, अमित जैन विक्की, अशोक सोनी, राजेन्द्रसिंह पंवार, आत्माराम जाट, मोहन माहेश्वरी, धर्मेन्द्रसिंह नाथावत, ईश्वरसिंह धान्याखेडी, श्याम अग्निहोत्री, शंकरलाल राव, दिनेश गिरवाल, विजयसिंह पंवार, अनिल भाटी, तुलसीराम सोनगरा, साजिद खान, निर्मल वर्मा, प्रकाश मकवाना, घनश्यामसिंह डोडिया, संचालन मनोज सोलंकी ने किया। आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटेल ने माना। 

No comments:

Post a Comment