HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 23 April 2018

मोदी करेंगे ठक्कर बापा के सपनों को साकार, कई उद्देश्यों को पूरा करेगा आदि उत्सव

मोदी करेंगे ठक्कर बापा के सपनों को साकार, कई उद्देश्यों को पूरा करेगा आदि उत्सव 

                 पंचायतीराज दिवस पर प्रधानमंत्री के आने से अपार उत्साह
               भोपाल /मंडला- आगामी 24, 25, 26 अप्रैल को जिला मुख्यालय मंडला के पास स्थित गोंड राजवंश की राजधानी रहे रामनगर में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस एवं आदि उत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह उत्सव जिला प्रशासन मंडला एवं टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल द्वारा मिलकर किया गया है। गत वर्षो से अधिक इस वर्ष इस कार्यक्रम को लेकर जनमानस में भारी उत्साह है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की स्पष्ट रूपरेखा तय की गई है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विभिन्न समाजसेवी संगठनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता तथा आसपास के जिलों से कार्यकर्ता पहुँच रहे हैं। कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री कन्हैयाराम रघुवंशी और प्रदेश महामंत्री व सांसद अजयप्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम बहुउद्देशीय होकर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बनकर क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला होगा।                      रघुवंशी ने स्थल का आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि समूचे अंचल में प्रधानमंत्रीजी को लेकर जबरदस्त उत्साह का वातावरण है। दूर-दूर से लोग अपनी अपनी समृद्ध पुरातन संस्कृति को दर्शाती हुई वेशभूषा में नाचते गाते मंडला की ओर रवाना हो रहें है। आदि उत्साह का दृश्य बेहद मनमोहक और सांस्कृतिक विरासत के साक्षात दर्शन कराने वाला होगा। दरअसल यहां की विरासत पूर्व से ही बेहद समृद्ध रही है। जैसे रामनगर में स्थित प्राचीन महल मंदिर और बावड़ी प्राचीन इतिहास का गौरव दर्शाती है। गोंड वंश के महाराज हृदय शाह ने अपनी प्रजा के बीच मनोभावों को दिशा देने और उन्हें तन मन धन से बलवान बनाने के लिए भाषा संस्कृति और संगीत को माध्यम बनाया था। उनके प्रयोग आज भी प्रशंसनीय होकर अनुकरणीय है। गोंड राजवंश की पंचायती व्यवस्था आज के पंचायती राज को एक जमीनी दिशा देने में सक्षम है, जिसे इस उत्सव के माध्यम से अमलीजामा पहनाने का प्रयास किया जाता रहा है। यह हर्ष का विषय है कि भारत के प्रधानमंत्री ने इसे गंभीरता से लेकर इस उत्सव में स्वयं भाग लेने का निवेदन स्वीकार कर कार्यक्रम की महत्ता बढ़ा दी है। 25 अप्रैल को विकास और आजीविका वृद्धि पर एक संगोष्ठी भी रखी गई है। साथ ही साथ लोक कला लोकगीत गायन प्रतियोगिता फोटोग्राफी के आयोजन भी हैं। उत्सव में मध्य प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में आ रहे हैं। रघुवंशी ने बताया कि मंडला में आदिवासी उत्थान और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सन 1944 में छिंदवाड़ा में स्थापित गोंद सेवक संघ का मुख्यालय प्रसिद्ध आदिवासी समाज सेवक अमृत विठ्ठल ठक्कर ने महाराजपुर में भूमि मिलने पर बनवासी सेवा मंडल के नाम से एक संस्था प्रारंभ की थी। जिसने गुलामी के दिनों में वन्य क्षेत्रों में कार्य करते हुए आदिवासी और जनजाति समूह के बीच शिक्षा और स्वास्थ्य की सेवा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ठक्कर बापा गुजरात के रेलवे इंजीनियर थे और जब वह गुजरात और मध्यप्रदेश के भील जनजाति के क्षेत्रों में रेलवे लाइन बिछा रहे थे। तब उनके मन में आदिवासी जनजाति के विकास के लिए काम करने का भाव उत्पन्न हुआ था और उन्होंने अंग्रेजों की सरकारी नौकरी छोड़कर अपने आप को आदिवासी जनजाति के विकास और उत्थान में कार्य करने हेतु समर्पित कर दिया था। अब मंडला में गुजरात से प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ठक्कर बापा के सपनों को साकार करने की दिशा में विचार विमर्श करते हुए कदम बढ़ाने के लिए मंडला पहुंच रहे हैं। तब यहां के उन लोगों में जो ठक्कर बापा के सेवा कार्यों से लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह देखते ही बनता है।

No comments:

Post a Comment