HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 12 April 2018

संसद नहीं चलने देना यह मोदी का अपमान नहीं यह तो जनादेश का अपमान है - विक्रम वर्मा

संसद नहीं चलने देना यह मोदी का अपमान नहीं यह तो जनादेश का अपमान है -  विक्रम वर्मा

लोकसभा में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भाजपा नेताओ ने रखा उपवास

         संजय शर्मा संपादक हैलो-धार पत्रिका 
         धार - कांग्रेस द्वारा लोकसभा में लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे सुबह 9 से शाम 5 बजे बजे से स्थानीय त्रिमूर्ति नगर अभिव्यक्ति स्थल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, धार लोकसभा सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष  डॉ राज बर्फा, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, वेलसिंह भूरिया व कालू सिंह ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालतीमोहन  पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  दिलीप पटोदिया, करण सिंह पंवार, श्याम नायक, संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री मनोज सोमानी  व उमेश गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश  जाट, जिला उपाध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय व कन्हैया लाल यादव, नगर अध्यक्ष अनिल जैन सहित वरिष्ठ भाजपा नेता विशेष रुप से उपस्थित थे। 
         समापन अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य सदैव विकास रहा है, और उसी राह पर हम निरंतर बड़ रहे है। संसद नहीं चलने देना यह मोदी का अपमान नहीं यह तो जनादेश का अपमान है  हम जनादेश का पालन कर रहे है। और कॉंग्रेस जनादेश का हनन कर रही है। काॅग्रेस द्वारा संसद को 23 दिन तक नहीं चलने देना जनादेश का अपमान है। कोंग्रेस के इस प्रवत्ति की निंदा की जा रही है। श्री वर्मा ने कहा की बात रखने का अधिकार हर राजनैतिक दल को है।  उसे कोई नहीं रोक रहा है। कोंग्रेस लोक तंत्र को स्वीकार करे और विरोध की भूमिका का सही ढंग से निर्वहन करे भाजपा सदैव लोकतंत्र के लिए समर्पित है। आज यह देखा जा रहा है की कौन तंत्र का सच्चा हितेषी है। और कौन तानासाही की प्रवति को बड़ा रहा है । 
         इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राज बर्फा ने कहा की  5 मार्च से 6 अप्रेल तक चले सत्र के दौरान कांग्रेस ने एक भी दिन सदन की कार्यवाही नही चलने दी। पूरे समय सदन की कार्यवाही में शोर-शराबा व हंगामा करने के कारण कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित नही हो पाए। जिसके लिए पुर्ण रूप से कांग्रेस जिम्मेदार है। और इस सब की पीछे बड़ी साजिश काम कर रही है देश व् प्रदेश में लिए जा रहे निर्णयों को कोंग्रेस पचा नहीं पा रही है। कोंग्रेस का लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। उसने १९७७ में भी लोकतंत्र का गला घोंटा जो सर्व विदित है। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र सेनानी की रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री  वर्मा को प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चैहान द्वारा तामपत्र भेट किये जाने पर जिले के कार्यकर्ता की और से उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की । प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले उपवास व् धरने स्थल पर जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पाठक, जिला मंत्री श्रीमती अनिता शर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुशुम सोलंकी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ममता जोशी व् देवेंद्र पटेल , वरिष्ठ नेता संजय वैष्णव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी रीन, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश तोमर ,  जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, धार नगरपालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया , नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा ,किसान मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी  संजय शर्मा , नगर उपाध्यक्ष विनीता जोशी, नगर महामंत्री राजेश हारोड़ ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल, महिला  नगर अध्यक्ष रीमा राठोड, प्रज्ञा ठाकुर, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश तामकिया, देवकरण जाट , दिलीप पटेल , राजेंद्र एन पटेल , विजय माहेश्वरी , शिव पटेल, पार्षद हुकुम लश्करी , मनीष प्रधान , जयराज देवड़ा , अनिता अग्रवाल ,  लक्ष्मी बाई नरोले , पुष्पा चावड़ा   सोनू ठाकुर , विवेक गोड़, सोनू रघुवंशी ,  राकेश दुर्गेश्वर , नागेंद्र पाल सिंह आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे . संचालन दीपक पवार ने किया . व आभार अनिल बाबा ने माना

No comments:

Post a Comment