HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 18 April 2018

भगवान परशुराम की जन्म-स्थली को "जमदग्नि तीर्थ-स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा

भगवान परशुराम की जन्म-स्थली को "जमदग्नि तीर्थ-स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा

महू (जानापाव ) में परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान
 संजय शर्मा 
हेलोधार न्यूज़ संपादक 
           भोपाल-अप्रैल 18  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान परशुराम ने सम्पूर्ण मानव समाज के कल्याण के लिये विष्णु अवतार लिया था। उन्होंने सभी वर्णों के विद्यार्थियों को समान रूप से शस्त्र और शास्त्र की विद्या प्रदान की। मुख्यमंत्री आज इंदौर जिले में महू के समीप भगवान परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
         चौहान ने कहा कि जानापाव पहाड़ी ''जमदग्नि तीर्थ स्थल''  के रूप में विकसित किया जायेगा। जमदग्नि तीर्थ-स्थल  को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल किया जायेगा। जानापाव पहाड़ी को पर्यटन-स्थल और श्रद्धा केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने घोषणा कि वैज्ञानिक सर्वेक्षण के बाद पहाड़ी के नीचे गुरुकुल और विशाल तालाब निर्मित किया जायेगा।
जानापाव पहाड़ी से निकली नदियों को पुनर्जीवित किया जायेगा

        मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहाड़ी से निकलने वाली सातों नदी को पुन-र्जीवित किया जायेगा। उन्होंने इस कार्य के लिये 12 करोड़ रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जानपाव में सड़क, धर्मशाला और मंदिर निर्माण पर अभी तक 20 करोड़ रूपये खर्च किये गये हैं।
भगवान परशुराम मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

     विधायक  कैलाश वियजवर्गीय ने कहा कि जानापाव पहाड़ी को श्रद्धा केन्द्र के रूप में विकसित करने में धन की कमी नहीं आयेगी। पिछले 14 वर्षों में इस तीर्थ-स्थल के विकास के सार्थक प्रयास किये गये हैं। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भगवान परशुराम के पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इंदौर-भिण्ड एक्सप्रेस ट्रेन का नाम परशुराम एक्सप्रेस  रखने का प्रस्ताव भारत सरकार के रेल मंत्रालय को भेजा जायेगा। इस ट्रेन को महू तक बढ़ाया जायेगा।
       इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता पाटीदार, विधायक रमेश मेंदोला, मंदिर के पुजारी श्री बद्रीनाथ और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment