HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 1 April 2018

राम मंदिर निर्माण में मुस्लिम समुदाय का सहयोग आपेक्षित- इंद्रेश कुमार

राम मंदिर निर्माण में मुस्लिम समुदाय का सहयोग आपेक्षित- इंद्रेश कुमार

जय भारत मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक व विचार गोष्ठी भोपाल में संम्पन 
जय भारत मंच के मार्गदर्शक एंव वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमारजी का हुआ प्रेरक उद्बोधन 

         संजय शर्मा संपादक हैलो-धार
       भोपाल - जय भारत मंच की विचार गोष्ठी व प्रदेश स्तरीय बैठक में जय भारत मंच के मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एंव वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमारजी के मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल बोर्ड चौराहा पर एक होटल में संम्पन हुई इंद्रेश कुमारजी ने  जय भारत मंच  जुड़े सभी  बधाई एंव शुभकामनाएँ दी सभी को भारत माता की संतान बताते हुए अखंड भारत में जीने और मरने की शपथ दिलाई चीनी सामान तलाक -तलाक भारतीय सामान प्यार -प्यार के नारे व संकल्प भी दिलाया हमारे देश  सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानो की सुरक्षा हेतु रोज एक दिपक जलाने का संकल्प ले हम इस मंच के द्वारा जाति पाति ,धर्म ,संप्रदाय आदि से ऊपर उठकर मानवताबाद समाज हित के लिए कुछ अच्छा करे 
         राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एंव वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमारजी ने कहा कि संघ राम मंदिर निर्माण में मुस्लिम समुदाय का सहयोग और समर्थन चाहता है। संघ राम मंदिर निर्माण के लिए दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है। पहला कानूनी और दूसरा वह हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच अदालत के बाहर इस मुद्दे के सौहार्दपूर्ण हल के लिए प्रयासरत है ताकि राम जन्मभूमि पर बिना किसी हिंसा के मंदिर निर्माण किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्चतम न्यायालय में इस समय मामले में सुनवाई रामजन्म भूमि न्यास और विवादास्पद भूमि काे लेकर है तथा इसमें बाबरी मस्जिद का कोई जिक्र नहीं है। इंद्रेश कुमार ने  राम जन्म भूमि की तथ्यात्मक स्थिति और इसके इतिहास के बारे जानकारी दी।
        उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि को लेकर मुस्लिम समुदाय के समक्ष सही तस्वीर और सच्चाई रखने के लिये देश भर में अब तक 40 मुस्लिम सम्मेलन हो चुके हैं ताकि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शांतिपूर्ण ढंग से हो सके। कुमार ने कहा कि दुनियां भर में हजारों राम मंदिर हैं लेकिन राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का निर्माण का अलग ही महत्व है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बताया कि इसी तरह विश्व में हजारों मस्जिदें हैं लेकिन मक्का में मस्जिद का अलग महत्व है। इसलिये अयोध्या में राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का ही निर्माण होना चाहिए। ऐसे प्रयास भी किये जा रहे हैं कि राम मंदिर से दूर कहीं एक बड़ी मस्जिद का निर्माण किया जाये जहां मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अता कर सकें। इससे पहले 74 बार राम मंदिर का निर्माण करने के प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन हर बार हिंसा के कारण यह काम आगे नहीं बढ़ सका। लेकिन इस बार मुस्लिम समुदाय की आम सहमति से राम मंदिर निर्माण का रास्ता खोजा जा रहा है।
          कार्यक्रम में सर्व प्रथम दिप प्रज्वलीत एंव भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मंच पर विशेष रूप से अतिथि जय भारत मंच के राष्ट्रीय मंत्री पुष्पराज जी  प्रदेश अध्यक्ष तरुण वयानी संगठन मंत्री अर्जुन सिंह ,भोपाल संभाग अध्यक्ष रजत मोहन वर्मा ,स्वदेश समाचार पत्र से अक्षत शर्मा ,प्रदेश मार्गदर्शक रमेश शर्मा ,वीणा सोनी ,सचिन दास ,शांति लाल जैन ,इब्राहिम भाई ,सब्बीर भाई ,तुलसा वर्मा ,आदित्य विलास ,शक्ति दुबे ,राजेंद्र सिंह ,इंदौर संभाग अध्यक्ष दीपक बीड़कर,धार जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ,मंच धार जिला मिडिया प्रभारी संजय शर्मा   आदि संख्या में प्रदेश - जिला पदाधिकारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment