HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 18 April 2018

राकेश सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, नंदकुमार सिंह चौहान को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया

 राकेश सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, नंदकुमार सिंह चौहान को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने जबलपुर  सांसद राकेश सिंह को पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
   केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे मध्यप्रदेश चुनाव अभियान प्रभारी
   संजय शर्मा हेलोधार न्यूज़ पोर्टेल 
         भोपाल- मध्यप्रदेश में भाजपा के नए अध्यक्ष राकेशसिंह होंगे जबलपुर से सांसद सिंह नंदकुमारसिंह चौहान का स्थान लेंगे।
        पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके पहले मंगलवार रात यहां प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की मौजूदगी में हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद के नाम पर चर्चा हुई थी । वहीं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री चौहान के समक्ष पहले ही पद से हटने की इच्छा जाहिर कर दी थी। मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार सुबह ही यहां सार्वजनिक तौर पर कह दिया था कि प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर एक दिन में साफ हो जाएगी।

सांसद राकेश सिंह का परिचय

      1910/ए, राइट टाउन, जबलपुर स्थित आॅफिस से राकेश सिंह की राजनीति का संचालन होता है। इन्होंने साईंस कालेज, जबलपुर से बीएससी पास किया है। 1978-1979 में राजनीति की शुरूआत की और कॉलेज की कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए। कॉलेज छूटा लेकिन राजनीति नहीं छूटी। 1994-1995 में जबलपुर टिम्बर मर्चेन्ट्स एण्ड सॉ मिल ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव में सदस्य निर्वाचित हुए। 1994 और 1999 में विधानसभा चुनाव का संचालन किया। 2001 में इन्हे जबलपुर (ग्रामीण) का अध्यक्ष बनाया गया। 2004 में जबलपुर संसदीय क्षेत्र से 14/वीं लोक सभा के लिये भाजपा ने टिकट दिया और करीब 1 लाख वोटों से जीत हासिल की। इसके बाद से राकेश सिंह लगातार सांसद हैं। 2010 में राकेश सिंह भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। 

No comments:

Post a Comment