HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 10 April 2018

कांग्रेस की न्याय यात्रा 13 को बदनावर आएगी, दत्तीगांव के नेतृत्व मे होगा स्वागत

कांग्रेस की न्याय यात्रा 13 को बदनावर आएगी, दत्तीगांव के नेतृत्व मे होगा स्वागत

धर्मेद्र अग्निहोत्री 
      बदनावर- प्रदेश सरकार की किसान विरोधी व दमनकारी नीतियों के खिलाफ मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत न्याय यात्रा 13 अप्रैल को बदनावर विधानसभा क्षेत्र मे राजगढ से रवाना होकर धारसीखेडा से प्रवेश करेगी। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया करेगे। दोपहर 12 बजे बस स्टेंड पर पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के नेतृत्व मे यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर आमसभा भी होगी। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह  पटेल ने बताया कि धारा 144 के मददेनजर बस स्टेंड पर सभा के लिए प्रशासकीय स्वीकृति भी ले ली गई है। नगर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता यात्रा की तैयारी मे जुट गए है। यात्रा मे कई अन्य वरिष्ठ नेताओ के भी सम्मिलित होने की संभावना है।   

No comments:

Post a Comment