HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 26 March 2018

15 अगस्त 2018 तक मध्यप्रदेश की सभी अवैध कॉलोनियां नियमितीकरण हो -मुख्यमंत्री

15 अगस्त 2018 तक मध्यप्रदेश की सभी अवैध कॉलोनियां नियमितीकरण हो  -मुख्यमंत्री 

15 अगस्त 2018 तक मध्यप्रदेश की सभी अवैध कॉलोनियां हो  -मुख्यमंत्री

       भोपाल - आज मुख्यमंत्री शिराज सिंह चौहान ने भोपाल के प्रशासन अकादमी में 'अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण' के संबंध में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ कर अपने विचार साझा करते कहा की 15 अगस्त 2018 तक मध्यप्रदेश की सभी अवैध कॉलोनियां नियमितीकरण हो  । प्रदेश की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की दिशा में सम्बंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि ध्यान दें, नियमितीकरण के नियम सरकार ने ही बनाये हैं तो जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी हम ही करेंगे। हमें अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के साथ ये भी ध्यान देना होगा कि अवैध कब्जे के मामले बढ़ न जायें। गरीब परेशान न हो, यह सोचना है। ऐसी कोई चीज़ नहीं है, जो हम सोचें और न हो। असंभव शब्द मेरे शब्दकोश में नहीं है। आखिर लोगों की ज़िंदगी को आसान बनाने के लिए प्रयास से ही रास्ता निकलता है। असामाजिक तत्वों, गुंडों-बदमाशों के अवैध निर्माण को हमें हर हाल में ध्वस्त करना है। इसके लिए पुलिस प्रशासन को किसी की परमिशन लेने की ज़रूरत नहीं है।
       प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण पर सीधे मेरी नजर रहेगी। कॉलोनियों का नियमितीकरण हर हाल में 15 अगस्त तक कर लिया जाये। कार्यशाला में नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि प्रदेश में 2016 तक अस्तित्व में आई करीब 5000 कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है। इससे डाई लाख से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे।इसके लिए 20 प्रतिशत रहवासी देंगे और 80 प्रतिशत नगरीय निकाय देगा। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जो अवैध कॉलोनियों को वैध कर रहा है। इस अवसर पर मंत्री माया सिंह ,निगम मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मोघे सहित आला अधिकारी उपस्थित थे 

No comments:

Post a Comment