HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 22 February 2018

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म- डीके नागेंद्र ए.डी.एम

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म-  डीके नागेंद्र ए.डी.एम

संजय शर्मा "संपादक हैलो-धार
          धार- 22 फरवरी 2018 को स्काउटिंग के संस्थापक सर लार्ड बैडेन पावेल के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन शा. बा.हा.स्कूल घोडा चौपाटी धार  पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  डी. के नागेन्द्र अपर कलेक्टर धार  मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलसिंह सोलंकी ने की वही कार्यक्रम में विघाालय प्राचार्या श्रीमती अमिता वाजपेयी भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत-स्कार्फ पहनाकर जगदीश पांचाल अध्यक्ष का स्कार्फ पहनाकर  शिवनारायण डावर एवं सचिव प्राचार्य का स्वागत सुनिता निगवाल डीओसी ने किया। पुष्पमाला से स्वागत निशा प्रजापती, भरत खराडी कृष्णकांत सोनी ने किया।
कार्यक्रम में वर्षभर राष्ट्रीय स्तर राज्य स्तर, संभाग स्तर होने वाली विभिन्न गतिविधियों में मॉ गढ कालिका नगरी धार को गौरवान्वित करने वाले स्काउट गाइड, स्काउटरध्गाइडर, ब्लाक सचिव, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्यो 15 अगस्त 26 जनवरी परेड में भाग लेने वाले स्काउट गाइड, स्काउटर गाइडर को सम्मानित किया गया।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी  आनन्द पाठक सरदारपुर,  संतोष यादव नालछा,  नीरज अब्राहम धरमपुरी को सम्मानित किया गया। खेलसिंह भुरिया सरदारपुर , रामेश्वर यादव नालछा,  राजेश मण्डलोई धरमपुरी विघालयों में शा. भोजकन्या उ.मा.वि. धार, शा.हाईस्कूल ब्रम्हाकुण्डी धार, एमिनेंट पब्लिक स्कूल, सेंट जार्ज स्कूल, शा.उ.मा.वि. तिरला, निर्मला कान्वेंट स्कूल, शा.उ.मा.वि. रिंगनोद, शा.उ.मा.वि. दसई, शा.उ.मा.वि. दसई, शा.उ.मा.वि. माण्डव नालछा को शील्ड से सम्मानित किया गया।
स्काउटर गाइडर  राजेश मण्डलोई धरमपुरी, श्रीमती ललीता चैहान बाग, श्रीमती अनिता भापडिया सरदारपुर,  राजेश भुरिया,  विजय वसुनिया, शंकरलाल चैहान, श्रीमती निरव प्रजापति सरदारपुर आदि को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।
15 अगस्त 26 जनवरी में होने वाली परेड में भाग लेने वाले स्काउटर गाइडर, स्काउटगाइड सम्मानित श्रीमती संगीता अवस्थी, जीवन गिरवाल,  गोपाल कर्मा एवं परेड प्रतिभागिता गाइड सम्मानित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुशवाह एवं आभार  शिवनारायण डावर ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment