HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 3 February 2018

आज की नारी अपनी शक्ति पहचानकर स्वयं जागरूक हो- न्यायधीश राठौर

आज की नारी अपनी शक्ति पहचानकर स्वयं जागरूक हो- न्यायधीश राठौर 
 संजय शर्मा "संपादक हैलो-धार"

धार, कुक्षी।  आज की नारी अपनी शक्ति पहचानकर स्वयं जागरूक हो. न्यायाधीश सूरज सिंह राठौर ने अपने उदगार में कहा कि, न्यायिक प्रक्रिया में महिलाओं को अनेक अधिकार दिए गये है।  महिला अपराधों के नियंत्रण व उन्हें रोकने के लिए महिलाओं को स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता है। जागरूकता ही महिला सशक्तिकरण का प्रबल शस्त्र है।सिविल जज एन. एस. ताहेड़ ने मोबाईल संस्कृति के उज्ज्वल पक्ष को अपनाने तथा निर्बल पक्ष को त्यागने की बात कहीं। महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनकी भागीदारी समाज की हर गतिविधि में सुनिश्चित करना हम सबका सामूहिक दायित्व है।  
क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह "हनी" बघेल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह "हनी" बघेल ने महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित "सम्मान सुरक्षा स्वरक्षा कार्यक्रम" में व्यक्त किए।इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष मुक़ामसिंह किराड़े ने कहा कि, नारी शक्ति अपनी शक्ति को न केवल जाने अपितु समय आने पर अपनी शक्ति का प्रयोग भी करें। अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए स्वयं जागरूक बनें। तहसीलदार पूर्णिमा सिंगी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह बघेल, नायब तहसीलदार डॉ मुन्ना अड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम कसेरा ने भी सम्बोधित किया। इसके पूर्व समाजसेवी महिमाराम पाटीदार, जिला मुख्यालय स्काउट आयुक्त भूपेंद्र वर्मा ने भी नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। स्वागत उद्बोधन व रूपरेखा के साथ उपस्थित नारी शक्ति से सीधा संवाद थाना प्रभारी सीबी सिंह ने किया तथा आभार माना।अतिथियों का स्वागत थाना प्रभारी सीबी सिंह, एसआई ओपी दुबे, के.डी. तिवारी, मेहबूब खान, उदयसिंह भिड़े, डीएस डुडवे आदि ने स्वागत किया। संचालन मनोज साधु ने किया।अमृता गौराना ने नारी शक्ति पर कविता पढ़ी। छात्राओं ने नारी समस्या पर प्रश्न पूछे जिसका उत्तर दिया गया।कार्यक्रम में महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट्स जमुनादेवी पब्लिक स्कूल के स्कॉडट्स, शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय कुक्षी की बालिकाएं, ब्राईट पब्लिक स्कूल के बच्चे ,व्यापारी, अधिकारी-कर्मचारी , पत्रकार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षद लोकेश पाटीदार, हरीश सेन , रेखा जैन, विजय गुप्ता, रुक्मणी बाई, संजय सेप्टा, सीमा ओमप्रकाश, ममता ठाकुर,किरण दशोरा, पं मनोहर मंडलोई, सोमेश्वर पाटीदार, पुरषोत्तम सोनी, बंशीलाल बाडमेरा, सुश्री मंजुला बघेल, श्याम कसेरा, जीवन अलावा, हितेश जैन, देवेंद्र जैन, प्राचार्य महेश चतुर्वेदी, अभिषेक गोस्वामी, व्ही. के. सिंह, विजय कटारे, रोशनी पाटीदार, सिंपल जैन, कनकमल सोनी, निरंजन कसेरा आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment