HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday, 31 January 2018

1 फरवरी को भाजपा की जिला बैठक

        1 फरवरी को भाजपा की जिला बैठक
 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा

     धार - भाजपा जिला पदाधिकारियों की वृहद बैठक 1 फरवरी  को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय पर आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष डॉक्टर राज बर्फा करेगें। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस बैठक में 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से 18 फरवरी पोलिंग बूथ स्तर पर अल्पकालिक कार्य विस्तारक योजना सहित अनेक विषयों पर व्यापक चर्चा का आगामी कार्यक्रमो को अंतिम स्वरूप प्रदान किया जावेगा। आजीवन सहयोग निधी आदि पर चर्चा होगी। इस बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यगण, जिला मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों के जिला सयोजकों, भाजपा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पंचायत सदस्यगण, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, न.पा. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी आदि अपेक्षित है।

No comments:

Post a Comment