HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 15 January 2022

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मास्क का वितरण

 भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मास्क का वितरण

 संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

         धार । युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन सेवा सप्ताह के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा धार जिला मुख्यालय पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा नगर कार्यालय से लोगो को मास्क वितरण किए गए। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा जागरूकता अभियान चला कर जिन लोगो ने मास्क नही लगाया था उन्हें मास्क देकर मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने का आग्रह किया। 


         इस  मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश बैरागी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल , युवा मौर्चा जिला  उपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा, महामंत्री बादल मालवीय, गोल्डी चौहान ,उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ,कुलदीप आर्य,  सोनिया राठौर ,उमेश हांड़ीवाला , गौरव वैष्णव, नवदीप सिंह चौहान, लक्की उस्ताद ,करण पटेल, राजा निगम, जसप्रीतसिंह डंग,मोंटी, यादव, शुभम देवडा, रोशन मालवीय, चिराग रघुवंशी, नितिन चौहान, निलेश पटेल, हरीश आर्य, प्रतीक सचान,सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो नगर कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।


1 comment:

  1. The Best Slots | Casino Roll
    The best slots at Casino https://sol.edu.kg/ Roll. If you septcasino love table 바카라 사이트 games, to play blackjack, you have casino-roll.com to bet twice for the dealer to win. jancasino The dealer must

    ReplyDelete