HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday, 30 July 2020

धार जिले को शीघ्र मिलने वाली है माॅडर्न पैथोलाॅजी लेब की सौगात

धार जिले को शीघ्र मिलने वाली है माॅडर्न पैथोलाॅजी लेब की सौगात

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
              धार- जिला चिकित्सालय पैथोलाॅजिस्ट डाॅ.अनिल वर्मा ने बताया कि  मे. साईन्स हाउस भोपाल के द्वारा वेट लीज रिएजेन्ट रेन्टल स्कीम के तहत म.प्र. शासन से हुए अनुबंध अनुसार जिला चिकित्सालय धार में प्रथम चरण में 6 अत्याधुनिक मशीनो के द्वारा विशेष जाॅच सहित लगभग 78 प्रकार की जाॅचे संपादित हो सकेगी। स्थल चयन होकर मशीनो की आवक शीघ्र प्रारंभ होने वाली है। इसके उपरांत प्रषिक्षण पश्चात कार्य प्रारंभ हो सकेगा। 
           उन्होने बताया कि यह पूर्णतः कम्प्युटराईज्ड तरीके से मशीने कार्य करेगी। जिसके द्वारा मुख्य रूप से सभी प्रकार की प्रोफाईल, थाईराईड, विटामिन, सिकल सेल, थेलेस्मिया, एवं विभिन्न प्रकार के हार्मोंस की जाॅचे संभव हो सकेगी।
              यह कार्य कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक श्रीमति नीना विक्रम वर्मा ने उक्त माॅडर्न पैथोलाॅजी लेब को प्रथम चरण में स्थापित हेतु विशेष प्रयास किये है।।

No comments:

Post a Comment