HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 16 July 2020

कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने बदनावर विधानसभा क्षेत्र ग्राम संदला में करोडो रूपये के कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने बदनावर विधानसभा क्षेत्र ग्राम संदला में करोडो रूपये के कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
          धार/ बदनावर - प्रदेश सरकार  के औद्योगिकी नीति एवं निवेश प्रोत्साहन कैबिनेट मंत्री राजवर्धन प्रेमसिंह दत्तीगांव ने आज जिले की बदनावर तहसील के ग्राम संदला में 2 करोड 34 लाख का लोकार्पण तथा 1 करोड 14 लाख के कार्यो का भूमिपूजन किया। जिसमें ग्रेवल सडक मुख्यमार्ग से शम्भुपाडा मजरा, गे्रवल सड़क पिपलीपाड से प्राथमिक विद्यालय झीझापाडा, ग्रेवल सड़क निर्माण संदला से मुक्तिधाम पुनियापाडा मजरा, सामूदायिक भवन झीझापाडा के भूमिपूजन तथा लालबाई फुलबाई माता मंदिर के पास पुलिया निर्माण, संदला से पपलीपाड के लोकापर्ण शामिल है। 
            कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मध्यप्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री राजवर्धन प्रेम सिंह दत्तिगांव , अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महेन्द्र सिंह पिपलीपाड़ा चाचू बना, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद कृष्ण मुरारीमोघे ,पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार,विषय अतिथि पूर्व मंडी बोर्ड़ डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, डॉ प्रहलाद सिंह सौलंकी ,राजश्री देवी स्व गजेंद्र सिंह पिपलीपाड़ा,मनोज सोमानी मंचासीन थे।
              श्री राजवर्धन ने श्री शारदा ज्ञान मंदिर हाई स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संबल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना , पोली नेट हाउस तथा पाईप लाइन के हितग्राहियों को लाभांवित किया । 
          उन्होने कार्यक्रम में हाई स्कूल लगभग 99 प्रतिषत के आस पास अंक लाने वाले विद्यार्थियों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।उन्होने उपस्थित आमजनो से स्वयं आगे आकर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कहा।

               इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कुलदीप सिंह पिपलीपाड़ा ,ईस्वर पाटीदार ,महेंद्र सिंह शक्तावत ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट,किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष अमृत पाटीदार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा पाठक,अशोक सोनी, रमेश चंद्र यादव , ईस्वर कटारा,आत्माराम जाट, बदनावर विधानसभा क्षेत्र सभी मंडल अध्यक्ष , मोनिका दिनेश गिरवाल, शकील खान ,सहित अनेक क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि मंचासीन थे।


1 comment: