HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 4 May 2020

ब्राह्मण समाज बंधुओं व समान्य मध्यमवर्गीय परिवारों को खाद्य सामग्री गोपनीय तरीके से वितरित किया गया

 ब्राह्मण समाज बंधुओं व समान्य मध्यमवर्गीय परिवारों को खाद्य सामग्री गोपनीय तरीके से वितरित किया गया

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका
               धार - कोरोना महामारी के कारण पुरे देश में लॉकडाउन है कई  समान्य मध्यमवर्गीय परिवारों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है जिसका असर धार शहर में भी है जिसे देखते हुए सर्व ब्राह्मण समाज एवं संस्था जय हो के संयुक्त तत्वाधान में होटल देव पर उपस्थित डाँ. अशोक शास्त्री,  धर्मेंद्र जोशी, विश्वास पांडे, ऋषि भार्गव अम्बरीश शर्मा सहित अन्य ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा सूचना मिलने पर सभी ब्राह्मण समाज बंधुओं और अन्य सभी जरूरतमंद समाज के लिए परशुराम जयंती के दिन से एक संकल्प लिया था जिसे आज तक लगातार चलाया जा रहा है 
         आपको बता दें सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में अभी  तक लगभग 18 क्विंटल का खाद्य सामग्री आर्थिक आधार पर जरूरतमंद समान्य मध्यमवर्गीय  परिवारों को गोपनीय तरीके से वितरित किया गया है और इस सहयोग सेतु में धार जिले के और भी समाजसेवी अपनी स्वेच्छा से सहयोग के लिये आगे आये और सहयोग किया है । उपरोक्त  जानकारी संजय शर्मा ने दी 

No comments:

Post a Comment