HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 16 May 2020

सर्व ब्राह्मण समाज एवं संस्था जय हो के संयुक्त तत्वाधान में 475 समान्य मध्यमवर्गीय परिवारों को अब तक 28 क्विंटल खाद्य सामग्री वितरण

सर्व ब्राह्मण समाज एवं संस्था जय हो के संयुक्त तत्वाधान में 475 समान्य मध्यमवर्गीय परिवारों को अब तक 28 क्विंटल खाद्य सामग्री वितरण

कोरोना महामारी के कारण पुरे देश में लॉकडाउन जारी,सर्व ब्राह्मण समाज एवं संस्था जय हो के संयुक्त तत्वाधान में हो रही मानव सेवा  
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 

             धार - कोरोना महामारी के कारण पुरे देश में लॉकडाउन है कई  समान्य मध्यमवर्गीय परिवारों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है,मध्यवर्गीय परिवार के लोगों शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है और स्वभिमानी होने के कारण किसी को मदद के लिए कह भी नही सकता कई परिवार तंगी में गुजारा कर रहे है। जिसका असर धार शहर में भी है जिसे देखते हुए सर्व ब्राह्मण समाज एवं संस्था जय हो के संयुक्त तत्वाधान में होटल देव से डाँ. अशोक शास्त्री,  धर्मेंद्र जोशी, विश्वास पांडे, ऋषि भार्गव, अमरीष शर्मा द्वारा  मानव सेवा की जा रही है 
            सर्व ब्राह्मण समाज एवं संस्था जय हो के संयुक्त  तत्वाधान में अभी  तक लगभग 28 क्विंटल का खाद्य सामग्री आर्थिक आधार पर जरूरतमंद 475 समान्य मध्यमवर्गीय  परिवारों को गोपनीय तरीके से वितरित किया गया है और इस सहयोग सेतु में धार जिले के और भी समाजसेवी अपनी स्वेच्छा से सहयोग के लिये आगे आये और सहयोग किया है ।
              समाज बंधुओं ने निर्णय लिया की सामग्री देते समय किसी के भी साथ फोटो खीचकर सोशल मीडिया वायरल नही करेंगे। उपरोक्त  जानकारी संजय शर्मा ने दी ।

No comments:

Post a Comment