HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 12 May 2020

कोरोना से बचाव के 3 उपाय भाजपा किसान मोर्चा का 13 मई को जन जागरूकता अभियान

कोरोना से बचाव के 3 उपाय भाजपा किसान मोर्चा का  13 मई  को जन जागरूकता अभियान

भाजपा किसान मोर्चा का जन जागरूकता अभियान चेहरे पर गमछा और दो गज की दूरी काढ़ा है,जरूरी कोरोना से होगी सुरक्षा पूरी

प्रदेश के सभी अनाज खरीदी केंद्रों पर कोरोना वायरस  से बचाव के  लिए जन जागरूकता अभियान
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
              धार - प्रधानमंत्री  नरेंद्र जी मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,केंद्रीय कृषि मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह  चौहान प्रदेश अध्यक्ष  वी डी शर्मा  , कृषि मंत्री  कमल  पटेल के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के नेतृत्व में और नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष  राजीव यादव और भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश  जाट ने आव्हान किया है कि  जिले के समस्त पदाधिकारी , भाजपा किसान मोर्चा  समस्त जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष व उनकी पूरी मंडल की टीम साथ ही नगर कार्य समिति के समस्त सदस्य गण व आप सभी के मित्र गणों से अनुरोध करें कि 13 तारीख को एक फोटो मुह पर गमछा डालकर,दूसरा फोटो काढ़ा पीते हुवे,तीसरा फोटो दो लोग दो गज की दूरी पर खड़े होकर ये तीनो फोटो जागरूकता बढ़ाने हेतु आपको जिले के समस्त अनाज खरीदी केंद्रों पर लॉक डाउन का पालन करते हुए वहां जाकर या जो जहां पर है, वही से तीनो उपायों के साथ सेल्फी  के माध्यम से सोशल मीडिया पर फ़ोटो पोस्ट कर  देश के जिम्मेदार नागरिक होने की भूमिका निभाते हुए लोगो को कोरोना वायरस बचाव जन  जागरूक करने का काम करे, तब ही हम कोरोना रूपी महामारी से लड़ कर इस देश ओर समाज को बचा सकते हैं।
कोरोना वायरस बचाव के तीन उपाय
1:- चेहरे पर गमछा।
2:- दो गज की दूरी।
3:- काढ़ा है, जरूरी।
यह जानकारी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

No comments:

Post a Comment