HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 4 May 2020

धार जिले में कोरोना का क़हर एक दिन में 22 रिपोर्ट पॉजिटिव परिवार के 15 लोग संक्रमित ,एक्टिव केस 63 कुल संख्या 75 पार हुई

धार जिले में कोरोना का क़हर एक दिन में 22 रिपोर्ट पॉजिटिव परिवार के 15  लोग संक्रमित ,एक्टिव केस 63 कुल संख्या  75 पार हुई 

 संक्रमित में पट्‌ठा चौपाटी धार  के  5, कुक्षी का 1 ,पीथमपुर का एक और डेहरी भगरू चाैपाटी सेे 15  पॉजिटिव मिले
 22 सैंपल्स की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है वह सभी लोग पूर्व से ही क्वॉरेंटाइन सेंटर में हैं
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
          धार -साेमवार देर शाम काे अाई रिपाेर्ट में जिले में 21  नए लोगों  में काेराेना संक्रमण की पुष्टि हुई है। धार में पहली बार इतनी संख्या में लोग एक साथ संक्रमित पाए गए हैं। 21  लोगों के पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब धार में पाॅजिटिव मरीजाें की संख्या अब 76  हाे गई है।  पूर्व में भेजे गए 69 सैंपल्स की रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है।इनमें से 22 सैंपल्स पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी पूर्व से ही क्वॉरेंटाइन सेंटर में हैं। जिन 22 सैंपल्स की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है उसमें डेहरी के 15,ये एक ही परिवार के हैं,पीथमपुर का एक और धार के पट्ठा चौपाटी के पांच सैंपल्स शामिल है। एक पाजिटिव सैंपल रिपीट है। पीथमपुर की रामरतन पटेल कॉलोनी की महिला की सेकंड रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है।

No comments:

Post a Comment