HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 2 April 2020

मध्यप्रदेश में अब तक 98 कोरोना पाॅजिटिव, इंदौर के बाद जबलपुर में सबसे ज्यादा 8 पाॅजिटिव , इंदौर 5, उज्जैन 2 और खरगोन के रहने वाले एक काेरोना पाॅजिटिव ने दम तोड़ा

 मध्यप्रदेश में अब तक 98 कोरोना पाॅजिटिव, इंदौर के बाद जबलपुर में सबसे ज्यादा 8 पाॅजिटिव , इंदौर 5, उज्जैन 2 और खरगोन के रहने वाले एक काेरोना पाॅजिटिव ने दम तोड़ा

65 साल की महिला और 54 साल के व्यक्ति की मौत; कुल 75 पॉजिटिव, अस्पताल से भागे मरीज ने पत्नी, बेटी समेत 12 को संक्रमित किया
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका
        इंदौर- मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार को कोराना से 2 मौतें हुईं। सुबह 10 बजे मोती तबेला निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की हो गई। उसे बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद 29 मार्च को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसकी ना तो कोई कॉन्टेक्ट हिस्ट्री और ना ही कोई ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई। इससे पहले, एमआरटीवी अस्पताल में भर्ती खजराना की रहने वाली 65 साल की महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला को सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद 29 मार्च को भर्ती किया गया था। उसकी कोई कॉन्टेक्ट हिस्ट्री सामने नहीं आई।
           बुधवार रात आई रिपोर्ट से कोरोना संक्रमितों में 12 लोग और बढ़ गए। यह आंकड़ा 75 तक पहुंच गया। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 98 हो गई। इनमें जबलपुर 8, उज्जैन 6, भोपाल 4, ग्वालियर-शिवपुरी 2-2 और खरगोन का एक मरीज शामिल है। अब तक इंदौर 5, उज्जैन 2 और खरगोन के संक्रमित की मौत हो चुकी। 
बुधवार रात 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
             एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मुताबिक, तंजीम नगर में 21 और 22 साल के 2 युवक, 44 साल का एक व्यक्ति। चंदन नगर गली की 80 साल की महिला। खजराना का 38 साल का युवक। स्नेहलतागंज की 53 साल की महिला। समाजवाद नगर का 50 साल का पुरुष। उदापुरा का 50 साल का पुरुष। इकबाल कॉलोनी का 54 साल का पुरुष। अंबिकापुरी का 45 साल का पुरुष। गांधी नगर का 38 साल का युवक और मोती तबेला का 54 साल का पुरुष पॉजिटिव मिले। इसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने 5 और नए पते को कंटेनमेंट एरिया बनाने के आदेश दिए। इसमें मनोरमागंज, वल्लभ नगर, माणिकबाग कॉलोनी, तंजीम नगर और डी-टू पुलिस लाइन शामिल हैं। एमवाय में भर्ती 60 वर्षीय संक्रमित सोमवार देर रात भाग गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे उदापुरा में पकड़ा और भर्ती करवाया।
अस्पताल से भागकर घर पहुंचा, छोटे से मकान में 16 लोग, 12 संक्रमित
        इससे पहले तंजीमनगर में रहने वाला कोरोना संक्रमित 28 मार्च को एमआर टीबी अस्पताल से भाग आया था। उसका कहना था कि वह कभी विदेश नहीं गया, उसे कोई बीमारी नहीं है। विभाग ने इसके संपर्क में आने वाले 54 लोगों को क्वारैंटाइन किया, उन्हीं में से 12 पॉजिटिव मिले। इसमें उसकी पत्नी, दो बेटियां, भाई और एक किरायेदार भी हैं। 16 लोगों का यह परिवार दो मंजिला, लेकिन छोटे से मकान में रहता है।
54 लोगों को 20 किमी दूर किया क्वारैंटाइन
       पहली बार जब इस व्यक्ति में संक्रमण का पता चला, तब विभाग यहां सर्वे करने पहुंचा। इसमें प्राइमरी कॉन्टेक्ट (मरीज के सीधे संपर्क में आए) और सेकंडरी कॉन्टेक्ट वालों (जो कभी-कभार मिले) की सूची बनाई गई। जब इनके परिवार के पुरुष में संक्रमण मिला तो विभाग ने उसकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाली और बाकी को क्वारैंटाइन किया। इन 54 लोगों को 20 किमी दूर असरावद खुर्द में रखा था। भागने वाले इस मरीज के दो पते मिले हैं, एक तंजीम नगर का और दूसरा कोयला बाखल का। अब स्वास्थ्य विभाग यह पता कर रहा है कि तब रातभर ये कहां-कहां गया और किनसे मिला।
संदिग्ध महिला की मौत, रिपोर्ट का इंतजार 
       15 दिन से बीमार लाल गली निवासी एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोरोना की शंका में उनके सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। एहतियातन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने बिना पीएम के शव परिजन को सौंप दिया।
मरकज में गए इंदौर के दोनों लोगों के पते गलत निकले
        तब्लीगी मरकज में इंदौर के 2 लोगों के शामिल होने की सूचना मिलने के बाद इनकी तलाश की जा रही है। दिल्ली से इनके नाम, पते प्रशासन को भेजे गए थे। जब इन पतों पर टीम पहुंची तो इनमें से कोई नहीं मिला। बुरहानपुर के 5 लोग भी थे, जिनमें से 4 मिल गए।

No comments:

Post a Comment