HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 9 April 2020

तरह अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारी आंकड़ों के साथ देश में कोरोना केस 5780 और मरने वालों की संख्या 206 हो गई

तरह अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारी आंकड़ों के साथ देश में कोरोना केस 5780 और मरने वालों की संख्या 206 हो गई 

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक डॉक्टर और देवास में एक पत्रकार की मौत, राज्य में अब तक 28 मौतें हुईं
जम्मू और पंजाब में गुरुवार को जिन दो मरीजों ने कोरोना की वजह से अपनी जान गंवाई, उन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन और सांस लेने में भी तकलीफ थी
बुधवार को देश में 27 मौतें हुई थीं, इनमें सबसे ज्यादा 16 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई थी
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका  
        नई दिल्ली -  कोरोना संकमण से देश में मौतों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को आठ लोगों की मौत हुई। मध्यप्रदेश के इंदौर में 62 साल के डॉक्टर और देवास में 52 साल के पत्रकार की मौत हो गई। डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करता था। इसके साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 28 पर पहुंच गया है। वहीं, पंजाब में दो और महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और झारखंड में भी एक-एक मौत हुई। इस तरह अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारी इन आंकड़ों के साथ देश में मरने वालों की संख्या 206 हो गई है। बुधवार को देश में 27 संक्रमितों की मौत हुई थी।
गुरुवार को हुई मौतें
             जम्मू-कश्मीर: जम्मू में 69 साल की महिला की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, वह उधमपुर जिले की रहने वाली थी। उसे सीने में दर्द और सांस लेने की शिकायत थी।
           पंजाब: पंजाब में दो की मौत हुई है। रोपड़ के रहने वाले 55 साल के मरीज ने बुधवार देर रात चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया। इन्हें डायबिटीज की शिकायत थी। वहीं, दूसरी मौत गुरुवार सुबह जालंधर में 59 साल के व्यक्ति की हुई है। बुधवार शाम को ही इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पंजाब में अब तक संक्रमण से 10 लोगों की जान जा चुकी है।
            झारखंड: आज कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई। बोकारो के साडम में 75 साल के मरीज की जान चली गई। प्रशासन बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री पता करने की कोशिश कर रही है।
राजस्थान : जोधपुर में 77 साल के एक कोरोना संक्रमित की मौत का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की बुधवार देर रात मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह मिली रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
महाराष्ट्र: मुंबई के धारावी में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। उसकी उम्र 70 साल थी।

No comments:

Post a Comment