HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 6 April 2020

धार भाजपा ने 40 वां स्थापना दिवस मनाया , विधायक नीना वर्मा ने पार्टी ध्वज फहरा कर संस्थापकों को याद किया

धार भाजपा ने 40 वां स्थापना दिवस मनाया , विधायक  नीना वर्मा ने पार्टी ध्वज फहरा कर संस्थापकों को  याद किया

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
                धार-  भारतीय जनता पार्टी धार नगर द्वारा अपने 40 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय पर पार्टी ध्वज फहराकर  पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्थापना दिवस मनाया । इस अवसर पर  विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  एक विशालकाय राष्ट्रवादी  संगठन के रूप में देश और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के साथ नेतृत्व कर रही है जिस पर हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को गर्व है उन्होंने पार्टी संगठन के संस्थापक  सदस्यों को याद करते हुए कहा कि आज उन्ही आधारस्तंभ कार्यकर्ता और उनके समर्पण, त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन्  हैं । साथ ही  अपने निवास पर  भी  पार्टी ध्वज घर  फ़हराकर  स्थापना दिवस मनाया गया । 
                     इस अवसर पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा,  विधायक श्रीमती नीना वर्मा सहित पूर्व भाजपा अध्यक्ष अनिल जैन बाबा, मंडल अध्यक्षद्वय विपिन राठौर व नितेश अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा, पूर्व पार्षद शिव पटेल, भाजयुमो अध्यक्ष देवेंद्र रावल, जयराज देवड़ा, राजेंद्र राठौर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छानुदान से प्रधानमंत्री राहत कोष में अंशदान दिया ।
            विधायक  नीना वर्मा ने जिला प्रशासन क पत्र लिखकर कृतज्ञता व्यक्त की-  भारतीय जनता पार्टी  स्थापना दिवस के अवसर वर्तमान समय में  कोरोना की जंग में रक्षक के रूप में कार्य कर रहे चिकित्सक, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, बैंक व पोस्ट आँफिस सहित अन्य शासकीय सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों इत्यादि के योगदान व कार्यों की सराहना कर  कलेक्टर श्रीकांत बनोठ को पत्र लिखकर धार जिला प्रशासन व मध्यप्रदेश शासन के प्रति धन्यवाद व कृतज्ञता व्यक्त की । उक्त जानकारी संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी 

No comments:

Post a Comment