HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 16 April 2020

मध्यप्रदेश में आज 146 नए मामले सामने आए, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार ,55 की मौत

मध्यप्रदेश में आज 146  नए मामले सामने आए, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार ,55 की मौत

इंदौर में गुरुवार सुबह 118  की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, शहर में अब तक 704  लोग संक्रमित 
भोपाल के पुराने शहर में दो दिन में 2500 सैंपल लिए गए, जांच रिपोर्ट आना बाकी
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
             भोपाल. लॉकडाउन फेज-2 के दूसरे दिन मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार हो गई। गुरुवार सुबह 146 मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में 105 1 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 55 लोगों की मौत हो चुकी है।अब तक 47  कोरोना के मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।
             इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां  696 के सामने आए हैं। बुधवार रात 63 और 95 साल की दो महिला मरीजों ने दम भी तोड़ा है। वहीं, राजेंद्र नगर क्वारैंटाइन सेंटर से भागे युवकों की तलाश में पुलिस ने शहर समेत सीमावर्ती जिलों में मुनादी करवाई है। छह दिन पहले कोरोना से जान गंवाने वाले डॉ. शत्रुघ्न पंजवानी की मां ज्ञानीदेवी की भी देर रात मृत्यु हो गई। डॉ. पंजवानी की मृत्यु के बाद परिवार क्वारैंटाइन होकर शुभकारज गार्डन में रह रहा था। ज्ञानीदेवी की सैंपल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शाम को उनकी तबीयत बिगड़ी तो विशेष अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, टीकमगढ़ में डॉ. पंजवानी के कंपाउंडर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे इलाज के लिए सागर भेजा गया है।
भोपाल: पुराने शहर में दो दिन में 2500 सैंपल लिए
            लॉकडाउन वन की गलतियों से सबक लेकर अब भोपाल में कोरोना से लड़ाई में कुछ तेजी नजर आ रही है। कंटेनमेंट और उसके आसपास के इलाके खासकर पुराने शहर में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। संक्रमितों का पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की संख्या में भी इजाफा किया गया है। 20 दिन पहले तक जहां रोजाना 250 सैंपल भी नहीं हो रहे थे, बुधवार को उनकी संख्या 1000 तक पहुंच गई। मंगलवार को तो 1500 सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
           स्क्रीनिंग के लिए लगीं 40 टीमों ने 11 हजार लागों की स्क्रीनिंग की। 20 हजार लोगों के घरों का आशा कार्यकर्ताओं ने सर्वे किया। 10 हजार लोगों की स्क्रीनिंग अकेले जहांगीराबाद कंटेनमेंट एरिया में हुई जबकि एक हजार की स्क्रीनिंग अशोका गार्डन और बैरागढ़ इलाके में हुई।
शिवपुरी: कोरोना संक्रमित दूसरा मरीज भी ठीक हुआ
          शिवपुरी संक्रमण से मुक्त हो गया है। यहां दो मरीज थे। दोनों स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। खनियाधाना निवासी समीर को बुधवार को जब अस्पताल से छुट्टी हुई तो उसकी आंखें भर आईं। इससे पहले पेट्रोलियम इंजीनियर दीपक शर्मा भी ठीक होकर घर जा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment