HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 16 April 2020

दिल्ली से आई रिपोर्ट में 110 संक्रमित, इंदौर में अब तक 707 पॉजिटिव, 39 की जान गई, सुबह दो मरीजों की मौत की पुष्टि, डॉक्टर पंजवानी की मां का भी निधन

दिल्ली से आई रिपोर्ट में 110 संक्रमित, इंदौर  में अब तक 707 पॉजिटिव, 39 की जान गई, सुबह दो मरीजों की मौत की पुष्टि, डॉक्टर पंजवानी की मां का भी निधन

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
             इंदौर-  कोरोना के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक एमजीएम के 586 और दिल्ली के 110 पॉजिटिव मिलाकर शहर में कुल 696 संक्रमित हो चुके हैं। अन्य में बाहरी राज्यों के 11 मरीज हैं, जिनका यहां इलाज चल रहा है, उन्हें मिलाकर यह आंकड़ा 707 पहुंच गया है। मृतकों की संख्या अब 39 पहुंच गई है। 37 लोग स्वस्थ होने पर घर भेज दिए गए। बुधवार रात जिन दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें अन्नापूर्णा निवासी 95 साल की बुजुर्ग और पलसीकर निवासी 63 साल की बुजुर्ग शामिल हैं। राजेंद्र नगर क्वॉरैंटाइन सेंटर से भागे युवकों की तलाश में पुलिस ने शहर समेत सीमावर्ती जिलों में मुनादी भी करवाई है।

क्वारैंटाइन से भागे आठ में से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव
              बुधवार को एबी रोड स्थित किंग्स पार्क गार्डन में क्वारैंटाइन किए गए अब्दुल कलाम, रहीम इस्लाम, अब्दुल्ला खान, शब्बीर अमीर हुसैन, मुंशी रहीम सैफुद्दीन, सुभान और सलीम भाग निकले। सभी के परिवार में कोरोना पॉजिटिव आए थे। सुबह के वक्त स्वास्थ्य विभाग के अमले ने होटल आकर बता दिया कि 10 लोग पाॅजिटिव आए हैं। सभी को अगले 14 दिन देखरेख में रहना होगा। इसी डर से आठ लोग दीवार फांदकर भाग निकले। इनमें से तीन को एमजी रोड पुलिस ने छत्री की पुलिया के समीप पकड़ा। साथी पांच लाेग कहां गए, इसकी जानकारी उन्हें नहींं है। पुलिस के मुताबिक सैफुद्दीन, सुभान, सलीम पकड़े गए हैं। तीनों पश्चिम बंगाल से यहां मजदूरी करने आए थे। 
11 बाहरी मरीजों की गितनी भी अब इंदौर में
            इंदौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि बुधवार रात तक 42 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 586 थी। गुरुवार सुबह दिल्ली से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 110 और नए मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह अब यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 696 हो गई है। एमजीएम की डीन के मुताबिक 11 लोग जो अन्य राज्यों से आए थे, जिन्हें पहले यहां एक होटल में क्वारैंटाइन किया गया, जिनकी यहीं पर जांच हुई और रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, उन्हें इंदौर में ही गिना जाएगा। इस तरह से अब कुल आंकड़ा बढ़कर 707 हो गया है।
नर्सिंग स्टाफ भी कोरोना की चपेट में
            डॉ. जड़िया के अनुसार, पहले 13 मरीज गंभीर अवस्था में थे, लेकिन अब सिर्फ तीन की ही हालत गंभीर है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या 39 हो गई है। वहीं, उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे मरीजों की संख्या 37 है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 392 मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के साथ-साथ एमवायएच में काम करने वाला नर्सिंग स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आ रहा है। बुधवार को फिर एक नर्स में कोरोना का संक्रमण पाया गया। बताया जा रहा है कि यह नर्स एमवायएच के सर्जिकल आईसीयू में पदस्थ है।
क्वारैंटाइन में डॉ. पंजवानी की मां की मौत
            छह दिन पहले कोरोना से जान गंवाने वाले डॉ. शत्रुघ्न पंजवानी की मां ज्ञानीदेवी की भी देर रात मृत्यु हो गई। डॉ. पंजवानी की मृत्यु के बाद परिवार क्वारैंटाइन होकर शुभकारज गार्डन में रह रहा था। ज्ञानीदेवी की सैंपल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शाम को उनकी तबीयत बिगड़ी तो विशेष अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 

No comments:

Post a Comment