HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 30 March 2020

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- मरकज बिल्डिंग में मौजूद 24 लोग पॉजिटिव निकले, 700 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- मरकज बिल्डिंग में मौजूद 24 लोग पॉजिटिव निकले, 700 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए एक धार्मिक आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए। कई मलेशिया और इंडोनेशिया समेत दूसरे देशों से आए थे
तब्लीगी जमात के मरकज में 1 से 15 मार्च के दौरान विदेशों और देश के कई हिस्सों से 5 हजार से ज्यादा लोग आए
 संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
             नई दिल्ली-   राजधानी के निजामुद्दीन स्थित मरकज बिल्डिंग में मौजूद 24 लोग पॉजिटिव निकले हैं। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि सोमवार से अब तक 300 लोगों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहीं, 700 से 800 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि जब देश में लॉकडाउन था, उस वक्त इस तरह की गतिविधि करना अपराध है। 
           सतेंद्र जैन ने बताया कि हम यह नहीं बता सकते हैं कि मरकज बिल्डिंग में कितने लोग मौजूद थे, लेकिन यह तादाद 1500 से 1700 हो सकती है। 1033 लोगों को बाहर निकाला गया है। 300 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। यह गतिविधि करने वाली कमेटी ने अपराध किया है। राजधानी में आपदा अधिनियम और संक्रामक रोग अधिनियम लागू है। इसके तहत 5 से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते। इसके बाद भी इन्होंने यह किया। मैंने दिल्ली के एलजी को इनके खिलाफ कार्रवाई करने को लिखित में दिया है। इसके अलावा, दिल्ली सरकार एफआईआर दर्ज करने जा रही है। उधर, इस मामले में दिल्ली सरकार की उच्च स्तरीय बैठक चल रही है।
पुलिस ने मरकज बिल्डिंग को सील किया
          हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मरकज बिल्डिंग में दो हजार लोग मौजूद थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को जांच के लिए पुलिस पहुंची है। इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। यहां तब्लीगी जमात के मरकज में 1 से 15 मार्च तक 5 हजार से ज्यादा लोग आए थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड के लोग भी शामिल थे। 22 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी यहां 2 हजार लोग ठहरे हुए थे। इनमें से 200 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है। इन्हें सर्दी, खांसी और जुकाम की शिकायत है। निजामुद्दीन का यह मरकज इस्लामी शिक्षा का दुनिया में सबसे बड़ा केंद्र है। यहां कई देशों के लोग आते रहते हैं। मरकज से कुछ ही दूर सूफी संत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह  है। लेकिन, इन दिनों यह बंद है।

No comments:

Post a Comment