HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 30 March 2020

मध्यप्रदेश में 1 मार्च के बाद 4415 विदेशी नागरिक आए, 15 फरवरी के बाद12125 विदेश से लौटे भारतीय, सबकी जांच के आदेश

मध्यप्रदेश में 1 मार्च के बाद 4415 विदेशी नागरिक आए, 15 फरवरी के बाद12125 विदेश से लौटे भारतीय, सबकी जांच के आदेश

सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव 27 मरीज इंदौर में मिले हैं, यहां अभी 401 विदेशी नागरिक भी शहर में ही रह रहे हैं

सबसे ज्यादा विदेशी 1654 विदेशी नागरिक छतरपुर पहुंचे हैं, सरकार ने सभी की जांच सख्ती से करने के आदेश दिए हैं
संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
           भोपाल -  प्रदेश में कोरोना भयानक रूप लेता जा रहा है। प्रदेश में इनकी संख्या 47 हो गई है। सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव 27 मरीज इंदौर में मिले हैं। यहां अभी 401 विदेशी नागरिक भी शहर में ही रह रहे हैं। इंदौर में 4415 भारतीय नागरिक 15 फरवरी के बाद विदेश से लौटे हैं। और विदेशी नागरिक 1 मार्च के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचे हैं। अब प्रदेश सरकार ने सख्ती दिखाते हुए सभी की जांच कराने के आदेश दिए हैं। सबसे ज्यादा विदेशी 1654 विदेशी नागरिक छतरपुर पहुंचे हैं। 
            मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदेश से आए लोगों से अपनी जांच कराने का आग्रह किया था। इसके बाद भी ये लोग जांच कराने अस्पताल तक नहीं पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय की सूची मिलने के बाद सरकार ने लोगों के घर पर जो पोस्टर लगाए थे उन्हें विदेश से आए लोगों ने अधिकांश स्थानों से निकाल दिया है। इसके बाद सरकार ने सख्ती दिखाने का निर्णय लिया है। सरकार ने कहा है कि विदेश से आए और विदेश से लौटे सभी लोग आवश्यकत रूप से अपनी जानकारी देते हुए कोरोना वायरस की जांच करा लें। अगर जांच ये लोग जांच नहीं कराते हैं तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
एक मार्च के बाद किस जिले में कितने विदेशी नागरिक
          प्रदेश सरकार ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से 4456 विदेशी नागरिकों की नई सूची तैयार की है। ये वे विदेशी नागरिक हैं तो एक मार्च के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचे हैं। इनमें से अधिकांश ने अपनी जांच नहीं कराई है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम सख्ती से पुलिस की मदद से इन लोगों की जांच शुरू करने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला कलेक्टरों को एक मार्च के बाद आए विदेशी नागरिकों की नई लिस्ट भेजी है। इस लिस्ट में इनके नाम और अन्य जानकारी दी गई है। इनमें सबसे ज्यादा विदेशी 1654 विदेशी नागरिक छतरपुर पहुंचे हैं। इसके अलावा टीकमगढ़ में 463, इंदौर में 401, भोपाल में 371, बालाघाट में 261, उमरिया में 250, ग्वालियर में 221, सिवनी में 177, मंडला में 133, खरगोन में 122, उज्जैन में 65, जबलपुर में 50, छिंदवाड़ा में 50, नागरिक एक मार्च के बाद विदेश से आए हैं। 
15 फरवरी के बाद किस जिले में आए कितने लोग
           भिंड 5, भोपाल 2605, छतरपुर 195, छिंदवाड़ा 98, दमोह 9, दतिया 3, देवास 122, धार 134, डिंडोरी 3, ग्वालियर 689, गुना 67, हरदा 13, होशंगाबाद 197, इंदौर 4415, जबलपुर 725, झाबुआ 14, खंडवा 212, कटनी 153, खरगौन 51, मंदसौर 45, मुरैना 20, नरसिंहपुर 47, नीमच 206, पन्ना 7, रायसेन 29, राजगढ़ 12, रतलाम 510, रीवा 60, सागर 205, सतना 156, सीहोर 135, शहडोल 1, शिवपुरी 43, सीधी 12, सिंगरोली 13, टीकमगढ़ 28, उज्जैन 605, उमरिया 20, विदिशा 77, कुल 12125 लोग विदेश से लौटे हैं। 

सरकार ने की अपील
           इधर राज्य सरकार ने अपील जारी कर कहा है कि राज्य में 15 फरवरी के उपरांत विदेश से लौटने वाले मध्य प्रदेशियों की सूची जन स्वास्थ्य संरक्षण के हित में जारी की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा प्रोटोकॉल का अनुसरण नहीं किया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल जिला कंट्रोल रूम या 104 हेल्पलाइन पर दें।  साथ ही, जन समुदाय से यह भी अपील की जाती है कि वह अपने आस पास में रह रहे क्वारेंटेड  व्यक्तियों के प्रति सद्भाव रखें और यदि कभी भी उनके स्वास्थ्य कि कोई शिकायत होती है तो तत्काल सूचना अपने जिला कंट्रोल रूम में दें।
विदेश से आए लोगों ने बढ़ाई चिंता
            विदेश से लौटे नागरिकों ने अपने आने की जानकारी नहीं देने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ नागरिक विदेश से लौटे हैं। उनसे संपर्क कर उनके स्वजनों के संक्रमित होने की आशंका को समाप्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के लिए सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि पूरी सावधानी बरतें।

No comments:

Post a Comment