HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 21 February 2020

बदनावर पार्षद मंसूरी ने विकास कार्य एवं सामाजिक कार्यो से लिखी नई इबारत

बदनावर पार्षद मंसूरी  ने विकास कार्य एवं सामाजिक कार्यो से  लिखी नई इबारत 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
          बदनावर- विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं नगर परिषद के अध्यक्ष अभिषेक मोदी के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अब्दुल खालिक मंसूरी बादशाह भाई ने विकास की नई इबारत लिखी है। उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि जो वार्ड नगर का सबसे पिछड़ा वार्ड कहलाता था। तथा जो वार्ड अनेक मूलभूत सुविधाओं से हमेशा वंचित रहता था वहीं वार्ड अब प्रगति की गाथा गा रहा है। इस वार्ड के नागरिक भी इन कार्यों की प्रशंसा किए बिना नहीं रहते है। 
         किसी समय गंदी बस्ती का अभी श्रॉफ झेल रहा यह वार्ड आज स्वच्छता का हर कदम पर साथ दे रहा है। पार्षद अब्दुल खालिक मंसूरी बादशाह भाई के 5 वर्ष में किए कार्यों की सूची तो काफी लंबी है लेकिन जो मुख्य रूप से वार्ड में कार्य हुए वह इस प्रकार है। सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत 11 लाख 86 हजार की लागत से प्राथमिक विद्यालय का निर्माण, 14 लाख 26 हजार की लागत से आदिवासी सामुदायिक भवन का निर्माण, गंदी बस्ती कॉलोनी मदरसे के पीछे मुख्यमंत्री आदर्श सर रचना के अंतर्गत 40 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण करना इसी के नीचे 2000 स्क्वायर फीट पहले नल जल योजना की पाइप लाइन डाली गई साथ ही 11 केवी विद्युत लाइन वार्ड वासियों के लिए जीन मकानों की छत पर से इसके विद्युत तार जा रहे थे इससे पहले भी एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। 
               ऐसी लाइन को अन्य जगह शिफ्ट करवाया, वार्ड के काला भाटा क्षेत्र में शासकीय योजना अंतर्गत लगभग 30 बिजली के पोल लगवाए, नल जल योजना के अंतर्गत ही पूरे वार्ड में 21 सौ स्क्वायर फीट पाइप लाइन डालकर क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या से निजात दिलाई, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लगभग 212 लाभान्वित व्यक्ति को मकान निर्माण हेतु राशि दिलाई, लगभग 1करोड़ 75लाख  की लागत से कब्रिस्तान से जेल तक आदर्श सड़क का निर्माण किया गया जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भी फायदा होगा, ट्रेचिंग ग्राउंड में एम आर केंद्र बनवाया गया जिसकी लागत 21 लाख रुपए हैं। साथ ही इसमें कचरे को बिनने व छाटने का काम भी होता है।, 

                     स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड में डस्टबिन का वितरण एवं नालियों का निर्माण किया गया, इस वार्ड में पीड़ित मानव की सेवा के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया साथ ही ऊनी वस्त्र भी ठंड में वितरित किए गए जरूरतमंदों को पट्टे भी वितरित किए गए, बीपीएल कार्ड धारकों को समय-समय पर राशन भी दिलवाया, स्वर्गीय भागीरथ रणछोड़ एवं स्वर्गीय सजन बाई का आकाश मिक स्वर्गवास होने पर उनके परिवार को दो दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि परिवार को दिलाई, पेंशन धारकों को उनकी पेंशन समय-समय पर मिले या व्यवस्था सुचारू रूप से देखी गई, पार्षद महोदय श्री अब्दुल खालिक मंसूरी बादशाह भाई के नाम से जाने जाते हैं।
                 नगर व अपने वार्ड में सभी नागरिकों से अपनी मिलन सरिता तथा समर्पण भाव के बल पर उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में एक अलग ही मुकाम हासिल किया हुआ है। क्योंकि बादशाह भाई स्वयं एक गरीब परिवार से आते हैं। और वह गरीबों का दर्द समझते हैं। इसीलिए ऐसे मेहनती लगन शील पार्षद की वार्ड नगर के साथ ही अन्य ग्रामीणों अंचलों में भी उनकी तारीफ होती है।। राजनीतिक जीवन में व्यक्ति को इसी प्रकार समर्पण भाव से रहना चाहिए यही मिसाल बादशाह भाई ने कायम की हुई है।।

No comments:

Post a Comment