HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 23 February 2020

शिक्षा की गुणवत्ता को प्राथमिकता दे,बदनावर को शिक्षा का मॉडल बनाएंगे - विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव

शिक्षा की गुणवत्ता को प्राथमिकता दे,बदनावर को शिक्षा का मॉडल बनाएंगे -  विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार समाचार पत्र 
            बदनावर - प्राचीश्री रिसॉर्ट में अध्यापक संयुक्त मोर्चा का गरिमामय सम्मान समारोह क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास डीपीसी कमलसिंह ठाकुर महेंद्र शर्मा, पत्रकार छोटू शास्त्री, कैलाश चंद्र चौधरी ,गणपतसिंह चौहान, डीएन गुजराती थे। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। अतिथि स्वागत संयुक्त मोर्चा के अंसार अहमद खान सुरेंद्रसिंह सोलंकी चैनसिंह राणा भरत पाटीदार नारायण चौधरी छगनलाल जाट अरुणा निगम अनोखीलाल गिरवाल आदि ने किया। सरस्वती वंदना प्रभारी प्राचार्य उर्मिलासिंह राठौर ने की। स्वागत भाषण सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने दिया।अध्यापकों की समस्याओं से अंसार अहमद खान ने अवगत कराया।
               इस अवसर पर दत्तीगांव ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सामूहिक प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने तथा बदनावर विकासखंड को इस क्षेत्र में मॉडल बनाने की नीति बनाकर कार्य करना चाहिए।
                    कार्यक्रम को  जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ,कमलसिंह ठाकुर छोटू शास्त्री कैलाश चौधरी महेंद्र शर्मा गणपतसिंह चौहान आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पत्रकार संकुल प्राचार्य लेखापाल आदि को भी सम्मानित कर स्मृति चिन्ह दिए गए। इस अवसर पर अच्छा कार्य करने के लिए इसरार कुरैशी एवं श्रद्धानंद उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया। गुरुजी संघ ने संयुक्त मोर्चा के माध्यम से विधायक को अभिनंदन पत्र भेंट किया। मनोज जैन ने वाचन किया। 
                  इस प्रभावी कार्यक्रम में बदनावर तहसील के संकुल प्राचार्य लेखापाल पत्रकार जनप्रतिनधि अध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आभार माना चैनसिंह राणा ने। कार्यक्रम में मनोज जैन कैलाश पाटीदार सोहनलाल पाटीदार पदमसिंह अखाड़े मुकेश रिंगनोदिया महेश निनामा पुन्नालाल भुरिया अनीस खान कैलाश निनामा कैलाश सिसोदिया नरेंद्र चौहान बगदीराम केवलिया कमलेश जयसवाल रेखा सालवी कल्पना त्रिवेदी उषा सिसोदिया आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment