HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 26 January 2020

धार जिले में परंम्परागत हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस वन मंत्री उमंग सिंघार ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

धार जिले में परंम्परागत हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस वन मंत्री  उमंग सिंघार ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए विभागीय उपलब्धियों की झाॅकी भी निकाली गई

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार समाचार पत्र 
                धार  - 26 जनवरी 2020 जिले में गणतंत्र दिवस पंम्परागत हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय के किला मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश  के वन मंत्री उमंग सिंघार ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। श्री सिंघार ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भी साथ थे। बाद में वनमंत्री ने मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। वन मंत्री श्री सिंघार ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। 
                    कार्यक्रम में सषस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्षफायर तथा महामहिम राष्ट्रपति जी की जय के नारे लगाये गये। इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन भी प्रस्तुत की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री सिंघार ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। श्री सिंघार ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री तोमर की पत्नी श्रीमती कमला देवी को पुष्पमाला तथा शाल- श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। 
          संयुक्त परेड में विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, एनसीसी सीनियर-जूनियर, स्काउट गाईंड गल्र्स आदि दलों ने भाग लिया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक पीटी प्रदर्षन तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं द्वारा देषभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई, जिनको उपस्थित जनसमूह द्वारा तालियां बजाकर सांस्कृतिक दलों का उत्साहवर्धन किया।
                    इस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियाॅ भी निकाली गई। समारोह में सबसे पहले सामूहिक पी.टी. का प्रदर्षन एमीनेंट पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। 
देशभक्ति पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

       किला मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में नगर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाॅं दी। जिनमें राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्र के गौरव पर आधारित गीतों पर नृत्य किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिल्ली पब्लिक इंटरनेषनल की छात्राओ ने, केम्ब्रिज विद्यालय, शासकीय भोज कन्या उमावि की छात्राओ , शासकीय माॅडल उमावि, गायत्री इंटरनेषनल एकेडमी बगडी तथा शासकीय उत्कृष्ट उमावि के छात्र-छात्रओं द्वारा आकृर्षक प्रस्तुतियां दी।
                     सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय भोज कन्या उमावि धार को प्रथम, गायत्री इंटरनेशनल ऐकेडमी को द्वितीय तथा उत्कृष्ट उमावि को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। परेड में जिला पुलिस बल को प्रथम, विषेष सशस्त्र पुलिस बल को द्वितीय तथा एनसीसी सिनियर गल्र्स तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि एनसीसी जुनियर गल्र्स को प्रथम, एनसीसी स्काउट गाईड ब्रम्हाकुंडी का द्वितीय तथा एनसीसी गल्र्स जूनियर कोे तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 
              वन मंत्री श्री सिंघार ने इस समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रषंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
झांकियों में कृषि विभाग को मिला प्रथम स्थान 
                           गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला पंचायत, कृषि, सर्व षिक्षा अभियान, जिला व्यापार एवं उद्योग, मत्स्य, आदिवासी विकास, पषुपालन, नगर पालिका, स्वास्थ तथा उद्योग विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकियाॅं निकाली गई। 
                    जिसमें शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को सुन्दर एवं आकर्षक तरीके से दर्षाया गया। झांकियाॅ में कृषि विभाग को प्रथम, जिला पंचायत को द्वितीय तथा आदिवासी विकास विभाग को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
                     समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार व्यास ,क्षेत्रीय विधायक नीना वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पर्वत सिह चौहान, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण, पत्रकारगण, छात्र छात्रएँ, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment