HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 25 January 2020

जागरूक मतदाता लोकतंत्र की नींव- कलेक्टर श्रीकांत बनोठ

जागरूक मतदाता लोकतंत्र की नींव- कलेक्टर श्रीकांत बनोठ 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित,नये मतदाताओं को मतदाता फोटो परिचय पत्र वितरित, शपथ भी राष्ट्रीय् मतदाता दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार समाचार पत्र 
              धार - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत बनोठ के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को यहॉं शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडोटिरियम हॉल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बनोठ ने उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों को बैच भी लगाया गया।
                कलेक्टर श्री बनोठ ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी खासकर उन युवा मतदाताओं को बधाई दी, जिन्होंने पहली बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाए और पहली बार मतदाता करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन यह ऐसा ही नहीं मिला हैं। उन्होंने कहा कि हमें बहुत ही लम्बे संघर्ष के बाद यह आजादी मिली हैं। लोकतंत्र हर देश में नहीं है। हम समझते होंगे कि हर देश में हर सभी को अधिकार प्राप्त है, ऐसा नहीं हैं। बहुत सारे ऐसे देश हैं, दुनिया में जहॉं आज भी हुमन राईट्स नहीं हैं। एक ही परिवार द्वारा शासन किया जा रहा हैं।
                       कलेक्टर बनोठ ने कहा कि आज का कार्यक्रम का लोगो है ‘‘मजबूत लोकतन्त्र के लिए चुनावी साक्षरता’’। उसके लिए सभी पात्र जिले वासियों को आगे आकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के उपरान्त जितने भी चुनाव होते है, उसमें जाकर मतदाता करना है तभी लोकतन्त्र और मजबूत बनेगा। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतापसिंह चौहान ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। 
                          इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यो करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ. को प्रशस्ति पर्त देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन के दौरान विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन, स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 18 वर्ष के उम्र के नये जोड़े गए मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र भी वितरित किए गए। 
                        कार्यक्रम के पश्चात मानव श्रृंखला भी बनाई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप प्लान के नोडल अधिकारी संतोष वर्मा सहित जिला अधिकारी गण कर्मचारीगण, पत्रकारगण व छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि युवाओं को मतदान के लिए जागरुक करने के लिए देशभर में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment