HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 18 January 2020

फिट इंडिया मूवमेंट में धार शहर के युवाओं ने सायकिल रैली निकाली

फिट इंडिया  मूवमेंट में  धार शहर के युवाओं ने  सायकिल रैली निकाली 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
                  धार- 18 जनवरी।भारत सारकार तथा मध्यप्रदेश  शासन पंचायत एंव ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशन में “फिट इंडिया मूवमेंट”कार्यक्रम अन्तर्गत कलेेक्टर श्रीकांत बनोठ व पुलिस अधीक्षिक आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्षन में सीइओ जिला पंचायत संतोष वर्मा व वीरेन्द्र कटारिया एसडीएम के नेतृत्व में  सायकिल रैली का आयोजन लालबाग से किया गया ।
                        इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र,खेल और युवा कल्याण विभाग,राष्ट्रीय सेवा योजना,उच्च शिक्षा,जिला शिक्षा आदि विभाग के अधिकारी,कर्मचारी व युवा उपस्थित थे। 
सायकिल चालकों ने लालबाग मोहन टाकिज,शहर की सघन  बस्तियों में ”स्वस्थ रहेंगे स्वस्थ रखेगें“ “हम फिट तो इंडिया हिट” जैसे नारों से स्वास्थ्य जागरण भी किया।
                             सीईओ संतोष वर्मा ने राष्ट्रीय आय में सायकिल चालने की महत्ता को आत्मसात करने का आव्हान किया। वीरेन्द्र कटारिया एस डी एम ने प्रतिदिन आधा घंटा व्यायाम को देने की अपेक्षा की । खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने रैली को रवाना किया व लालबाग में ”स्वस्थता स्वच्छता“ की शपथ  दिलायी । नगर पालिका,पुलिस,चिकित्सा व्यवस्था आदि का आभार किरण यादव नेहरू युवा केेन्द्र ने माना।
        इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास,खेल अधिकारी हेमंत सुबीर, परसराम नगर पालिका परिषद्,सामाजिक कार्यकर्ता लेखा शर्मा,संजय शर्मा,मीना अग्रवाल ,कैलाश  चौहान,सायकिल एसोसिएशन के गौरव जाट,राहुल सिंदल,किशोर डावर,योगेश मालविय,जितेन्द्र पवार,राकेश तिवारी ,राहुल मुनिया,बालाराम सोंलकी,निवेदिता ,कुमकुम शर्मा  सहित अनेक युवा मंडल सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment