HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 13 January 2020

पर्यावरण विद् बिंदु भूषण द्वारा पर्यावरण रक्षा अभियान का आयोजन किया गया

पर्यावरण विद् बिंदु भूषण द्वारा पर्यावरण रक्षा अभियान का आयोजन किया गया

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार समाचार पत्र

   कोद  (अनिल मारू ) सोमवार को दोपहर 1 बजे क्षेत्र के कैमेलिया किड्स कॉलेज में पर्यावरण रक्षा अभियान का आयोजन सम्पन्न किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ गोल्डन बुक फाॅर वर्ल्ड अवार्ड से सम्मानित पर्यावरणविद् और अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदुभूषण दुबे द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया,सभी अतिथियों का सम्मान स्कूल संस्था की छात्राओं द्वारा किया गया,कार्यक्रम में पर्यावरण रक्षा अभियान के सारथी बिंदु भूषण दुबे  ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों से बच्चों को पर्यावरण रक्षा,स्वच्छता कर्तव्य,वृक्षारोपण दायित्व के पाठ नई पीढ़ी को पढ़ाने की गुजारिश की,वही विद्यार्थियों को मौजूदा पर्यावरण की जानकारी एवं पल पल बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं संरक्षण की शपथ  दिलाई गई, पर्यावरणविद दुबे ने बताया की पर्यावरण रक्षा अभियान के तहत देश सहित विदेशों में जीव,जगत,जल, जमीन,जंगल आदि के संरक्षण से पर्यावरण रक्षा अभियान चला जा रहा है, मानव जीवन को विनाश से रोकने के लिए वृहद एवं व्यापक रूप से पर्यावरण की रक्षा में प्रयास करने होंगे,प्रदूषण के साथ नष्ट होते मानव समाज को प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध कर देना चाहिए।
    पर्यावरणविद डॉ अमृत पाटीदार,स्कूल संचालक एवं संस्था सत्य के साथी के साझा प्रयास से पर्यावरण रक्षा अभियान के तहत स्कूल संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित 1600 विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का लाभ लिया।
इस अभियान में विशेष रुप से सिंगल यूज      प्लास्टिक से जनजीवन पर हो रहे दुष्प्रभाव और इससे बचाव की जानकारी दी गई,
    अभियान के मुख्य अतिथि रविन्द्र पुरोहित समाज सेवक उज्जैन,अशोक पटेल सरपंच प्रतिनिधि बिड़वाल,संजय पटेल पूर्व सरपच द्वारा भी पर्यावरण एवं स्वच्छता की समझाइश बच्चों को दी गई।
अभियान का संचालन वरिष्ठ अध्यापक  गोपाल पंड्या, एवं 
आभार प्रकट स्कूल संचालक सोमेंद्र सिंह राठौड़ ने किया।

No comments:

Post a Comment