HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 20 January 2020

नड्डा बीजेपी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी ने कहा- उनके साथ स्कूटर पर बैठकर काम किया, वे सर्वश्रेष्ठ करके दिखाते हैं

नड्डा बीजेपी  के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी ने कहा- उनके साथ स्कूटर पर बैठकर काम किया, वे सर्वश्रेष्ठ करके दिखाते हैं

प्रधानमंत्री ने पूर्व अध्यक्ष अमित शाह की तारीफ की, कहा- उनका कार्यकाल हमेशा याद रहेगा

नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था
संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार समाचार पत्र 
           नई दिल्ली-  जगत प्रकाश नड्डा (59) आम सहमति से भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को पार्टी मुख्यालय में इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया। कोई उम्मीदवार नहीं आने पर उन्हें अध्यक्ष बनाया गया। वे अमित शाह के बाद दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश में सफलता के बाद पार्टी की कमान सौंपी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर नड्डा का स्वागत और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि नड्डा ने पार्टी के विकास में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा- मैंने नड्डाजी के साथ स्कूटर पर बैठकर पार्टी का काम किया है। 
                 अमित शाह की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा- अमित भाई का कार्यकाल इसलिए याद रखा जाएगा, क्योंकि टेक्नोलॉजी, पार्टी को बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के लिए उन्होंने काम किया। मैंने नड्डाजी के साथ स्कूटर पर बैठकर काम किया है। जब मैं संगठन का काम देखता था, तब ये युवा मोर्चा का काम देखते थे। जब जो जिम्मेदारी मिली, उसे निभाते रहें। जो काम मिले, उसमें उत्तम से उत्तम करके दिखाना हमने नड्डाजी में देखा है।
'भाजपा संघर्ष और संगठन की पटरियों पर चलती है'
           प्रधानमंत्री ने कहा- जिन आदर्शों और मूल्यों के लिए 5-5 पीढ़ियां खप गईं, उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को लेकर भाजपा राष्ट्र की आशा और अपेक्षाओं के अनुरूप अपने आप को ढालेगी। पार्टी हॉरिजेंटल विस्तार करती है और कार्यकर्ताओं का वर्टिकल विकास होता है। इसी परंपरा का परिणाम है कि भाजपा को लगातार नई पीढ़ियां मिलती चली जा रही हैं। मोदी ने कहा- 2014 में अमित भाई और 2014 के पहले हम राजनाथजी के नेतृत्व में लड़े। राजनीतिक दलों के लिए चुनाव लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। हमारी पार्टी का विकास संघर्ष और संगठन की पटरियों पर चलती है।
'हम सदियों तक मां भारती की सेवा करने आए हैं'
             सत्ता में रहते हुए पार्टी को चलाना बहुत बड़ी चुनौती होती है। राजनीतिक दल भी सरकार का हिस्सा दिखने लगता है। हम सरकार और दल के बीच की लकीर को खत्म नहीं होने देंगे। मोदी ने कहा- भाजपा की विशेषता रही है कि हम एक सुचारु ढंग से चलने वाली व्यवस्था के तहत आगे बढ़ते हैं। हम लंबे अरसे तक मां भारती की सेवा करने के लिए आए लोग हैं। हमें सदियों तक यही काम करना है। जिन अपेक्षाओं से इस पार्टी का जन्म हुआ है, उसे पूरा किए बगैर चैन से बैठना नहीं है।
'जिन्हें जनता ने नकारा वे अब केवल झूठ फैला रहे'
            हम जिन आदर्शों को लेकर चले, कुछ लोगों को उसी पर ऐतराज है। उनके लिए बहुत काम रास्ते बचे हैं। इसलिए उनका एजेंडा है कि भ्रम फैलाओ, झूठ फैलाओ। हर चीज को एक रूप और रंग दे दो, हवा दे दो। ये हम लगातार देख रहे हैं। हम जहां पहुंचे हैं, उसकी वजह एक-एक भाजपा कार्यकर्ता का जनता के एक-एक नागरिक के साथ विश्वास का नाता है। उसी शक्ति ने पहली बार गैर कांग्रेसी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया और दूसरी बार पहले से ज्यादा वोट देकर जीत दिलाई।
मोदी, शाह और राजनाथ ने रखा प्रस्ताव
        पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखा। उन्हें मोदी और अमित शाह के अलावा संघ का करीबी माना जाता है। शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद नड्डा को 19 जून 2019 काे कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

No comments:

Post a Comment