HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 9 December 2019

श्रेष्ठ दूध पियोगे तो श्रेष्ठ बुद्धि होगी बच्चे भी स्वस्थ और बुद्धिमान होंगे - महामंडलेश्वर घनश्यामदास महाराज

श्रेष्ठ दूध पियोगे तो श्रेष्ठ बुद्धि होगी बच्चे भी स्वस्थ और बुद्धिमान होंगे -  महामंडलेश्वर घनश्यामदास महाराज 

गौग्रास वाहन का लोकार्पण व खरंजे का भूमि पूजन कार्यक्रम संम्पन 
एक लाख रु तक जमा हुए लोगों के दान से
संजय शर्मा संपादक 
हैलो -धार पत्रिका
           धार - धार के जेतपुरा स्थित श्रीलक्ष्मी गौशाला परिसर में गौग्रास वाहन का लोकार्पण व खरंजे का भूमि पूजन महामंडलेश्वर घनश्यामदास महाराज राजकोट (गुजरात), संघ के विभाग प्रचारक निखिलेश माहेश्वरी, धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, सिख गुरु ज्ञानी गोपालसिंह व पूर्व विधायक करणसिंह पंवार द्वारा किया गया।
                  कार्यक्रम में महामंडलेश्वर ने कहा कि जो बच्चे गाय का दूध पीकर बड़े होते हैं वे बुद्धिमान और स्वस्थ्य रहते हैं। जबकि किसी दूसरे पशुओं के दूध में यह गुण नहीं होता है। गोशाला सिर्फ सरकारी अनुदान पर नहीं चलती। इसमें संपूर्ण समाज का योगदान आवश्यक है। निखिलेश माहेश्वरी ने कहा कि आज के युवाओं का झुकाव भी गौपालन की तरफ हुआ है। वे गोपालन को अपनी आजीविका का साधन बना रहे हैं। 
                विधायक नीना वर्मा ने कहा कि गायों को सड़कों पर नहीं छोड़ना चाहिए। इससे कभी हादसे की आशंका रहती है। चारा व रोटियां गौग्रास की गाड़ी में ही डालें। गोपालसिंह व पूर्व विधायक पंवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गौशाला के पूर्व अध्यक्ष विमल गोधा, समाजसेवी दीपक खलत्कर व विलास काका के सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। 
                            समिति के अध्यक्ष नरेश राजपुरोहित ने बताया कि गोशाला में गायों का भरण पोषण बेहतर किया जाता है। समाज का सहयोग भी मिलता है। एक लाख रु तक जमा हुए लोगों के दान किए जाने से। उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने निर्माण कार्यों की जानकारी दी।
          संचालन समिति के सचिव देवेंद्र सोनोने ने किया। इस अवसर पर समिति के सुरेश राजपुरोहित, मुनन्लाल राठौड़, सुरेंद्र गोयल, सत्यनारायण जोशी, राकेश राजपुरोहित, विवेक गौड़, शरद पुरोहित, प्रवीण गर्ग, पवन जैन, हुकुम कासलिवाल आदी समिति के सद्स्य उपस्थित रहे। आभार समिति के राजेश हरोड ने माना।

No comments:

Post a Comment