HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday, 11 December 2019

धार विधायक और नपाध्यक्ष ने बंजारा बस्ती और लुनियापुरा में सीसी रोड का भूमि पूजन किया

धार विधायक और नपाध्यक्ष ने बंजारा बस्ती और लुनियापुरा में सीसी रोड का भूमि पूजन किया

प्रथम चरण में नगर में विधायक निधि से 50 लाख की राशि के विकास कार्य होंगे-  विधायक श्रीमती वर्मा
संजय शर्मा संपादक 
हैलो - धार पत्रिका 
             धार - धार नगर में क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक निधि से निर्माणाधीन विकास कार्यों का विधायक श्रीमती नीना वर्मा  और  नपाध्यक्ष  पर्वतसिंह चौहान द्वारा लुनियापुरा और बंजारा बस्ती में क्रमशः 6.39 लाख और 4.91 लाख  की राशि के सीसी रोड सहित 2 लाख की राशि का सांस्कृतिक मंच निर्माण  हेतु  भूमि पूजन किया  | 
                  इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि क्षेत्र की  जनता की  मांग अनुसार प्रथम चरण में  धार नगर में 50 लाख की राशि के  विकास कार्य होंगे साथ ही नपाध्यक्ष पर्वत सिंह  चौहान ने सौगात हेतु विधायक का आभार जताकर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विकास कार्य मे कदम से कदम मिलाकर साथ होने की बात कही l 
                             कार्यक्रम का संचालन राजेश डाबी और आभार नगर अध्यक्ष पार्षद विपिन राठौर ने माना l इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा, नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवनिया, नगर अध्यक्ष विपिन राठौर, नितेश अग्रवाल,  प्रतिपक्ष अजय फकीरा, नपा विधायक प्रतिनिधि शिव पटेल, मुन्नालाल राठौर, क्षेत्रीय पार्षद जमुना रवि निनामा, मनीष प्रधान, हुकुम लश्करी,  पुष्पा चावड़ा, बिहारी डोडिया, कमल दुबे(एडव्होकेट), राजेश सिसोदिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र रावल, बादल मालवीय, सोनिया राठौर, मुकेश चौहान, विजय गवली, दिनेश नायक, हीरा मौर्य, बालकृष्ण चावड़ा, पुरुषोत्तम चौहान, कमल हरोड, राजेंद्र राठौड़, अंकित जैन, गौरव जाट, सुभाष कोकु राठौर, इकरार मामू, अहमद पठान , अशोक राठौर, कुसुम सोलंकी, रीमा राठौर, विनीता जोशी,  नमन रावल, देवेंद्र शर्मा  आदि उपस्थित थे l

No comments:

Post a Comment