HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 24 December 2019

शराब पीने और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए करते थे वाहन चोरी, नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार

शराब पीने और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए करते थे वाहन चोरी, नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार

बदनावर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय दो पहिया वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है। मामले का खुलासा एसपी आदित्य प्रतापसिंह ने किया 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो  धार समाचार पत्र 
            धार / बदनावर - बदनावर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय दो पहिया वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है। मामले का खुलासा एसपी आदित्य प्रतापसिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में किया। पुलिस ने तीन लाख रुपए कीमत के दस दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। मामले में एक नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने अाया है कि शराब पीने और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गिरोह के सदस्य वाहन चाेरी करते थे। सभ्य बनकर चोरी करने जाते थे ताकि उन पर कोई शक न करें। गिरोह के सरगना की चार पहिया वाहन चुराने की प्लानिंग थी, उसके पहले ही उसे पकड़ लिया। 

           ऐसे हुआ खुलासा : बदनावर थाना प्रभारी सीबी सिंह को सूचना मिली थी कि सूरज पिता योगेंद्रसिंह चंद्रावत (23) निवासी पिटगारा कई महीने से शराब पीने और दोस्तों को पार्टी देने में काफी रुपए खर्च कर रहा है। इसकी माली हालत घर से काफी कमजोर है। टीआई सिंह ने टीम को उसके पीछे लगाया। 
                   ज्ञात हुआ कि काम तो कुछ नहीं करता है लेकिन बाइक बदल-बदल कर चलाता है। उसे महू-नीमच मार्ग पर सीमेंट फैक्टरी से आते हुए रोकने का प्रयास किया तो उसने गाड़ी भगा ली। उसके पीछे साथी पवन पिता शिवनाथ राठौर (26) भी बैठा था। घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास की बाइक बदनावर से दो दिन पहले चोरी होना पाई गई। पूछताछ में चोरी करना कबूला। यह बात भी सामने आई कि थाना क्षेत्र से चोरी गए अन्य वाहन साथी शुभम पिता महेंद्रसिंह चंद्रावत (19) निवासी पिटगारा और अन्य नाबालिग के साथ वाहन चोर गिरोह चला रखा था। चोरी के वाहनों को विशाल पिता अमृतलाल पंवार (18) निवासी ग्राम बेगंदा ठिकाने लगाता था। कानवन, सादलपुर, बदनावर, बड़नगर व हरदा सहित अन्य जिलों में वाहन चुराना कबूला। 

No comments:

Post a Comment