HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday, 28 December 2019

मध्य प्रदेश के पर्यटन और नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल व प्रभारी मंत्री डॉ साधौं ने मांडू उत्सव-2019 का उद्घाटन किया

मध्य प्रदेश के पर्यटन और नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल व प्रभारी मंत्री डॉ साधौं ने मांडू उत्सव-2019 का उद्घाटन किया 

28 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलने वाले मांडू फेस्टिवल में ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति की आधुनिक जीवंतता का दिखेगा अद्भुत संगम

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार समाचार पत्र  
            धार - प्रदेश के पर्यटन और नर्मदा घाटी विकास मंत्री  सुरेन्द्रसिंह बघेल तथा चिकित्सा शिक्षा, आयुष, संस्कृति विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौं ने शनिवार को धार जिले के माण्डू में स्थित मध्यप्रदेश टूरिज्म मालवा रिसोर्ट सभाकक्ष में माण्डू उत्सव-2019 का उद्घाटन किया। श्री बघेल ने कहा कि 28 दिसंबर 2019 से 1 जनवरी 2020 तक, किलों के लिए मशहूर इस शहर का यह उत्सव ‘‘खोजने में खो जाओ’’ के विचार पर आधारित है और इस उत्सव में शहर के ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति की आधुनिक जीवंतता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।  
                श्री बघेल तथा डॉं. साधौं ने कहा कि इस उत्सव को ई-फैक्टर एंटरटेनमेंट (प्राइवेट) लिमिटेड ने तैयार एवं प्रबंधित किया है, नागरिक सांस्कृतिक मिश्रण के इस समारोह में परफार्मिंग आर्ट्स, वर्कशॉप्स, आर्ट इंस्टालेशन, नेचर ट्रेल्सि एवं वॉक्सं, कविता पाठ, फूड, वास्तु शिल्प, संगीत और बहुत कुछ देखने को मिलेगा। फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग की अनुभूति देने वाले इस फेस्टिवल में इतिहास, विरासत,खाने के अनुभव और इंस्टाग्राम वाले स्थानों को देखने के अवसर प्राप्त होंगे जो रचनात्मक लोगों के दिमाग पर जीवन भर के लिए एक अमिट छाप छोड़ेंगे।
                दिन की शुरुआत एक शांत और आध्यात्मिक याद लिए हो, इसके लिए कारवां सराय में प्रतिदिन सुबह योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। सभी आगंतुक यहां साइकिलिंग टूर, वाकिंग टूर या फिर बसों से उतरते-चढ़ते हुए इस शहर के संपन्न ऐतिहासिक धरोहर की गहराई का आनंद ले सकते हैं। 
         यह यात्रा तीन चरणों में विभाजित है - इतिहास और वास्तुशिल्प, फोटोग्राफी और सिनेमेटोग्राफी और रानी रूपमती और बाज बहादुर की प्रेम कहानी - जिसको अनुभवी कथाकारों के द्वारा कहानी कहने वाले सत्र में विचारपूर्वक प्रस्तुत किया जाएगा जो इस शहर की गूढ़ता को पूरे रंगढंग से दिखाने का प्रयास करेंगे। आध्यात्मिक यात्रा पर निकलने के लिए, रीवा कुंड में शाम को आरती की जाएगी। 
 उत्सव के पहले दिन लेकसाइड पर विशेष रूप से तैयार लेजर शो दिखाया जाएगा। स्थानीय बुनकरों द्वारा मध्यप्रदेश के असली बुनाई एवं प्रिंट्स पर भी जोर देते हुए, ‘शक्ति’ को प्रस्तुत किया जाएगा। 
                   जिसमें अनूठी आदिवासी डिजाइनों को प्रदर्शित किया जाएगा। निशानेबाजी, पैरासेलिंग, पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, रॉक क्लाइम्बिंग,जोर्बिंग जैसी कई सारी साहसिक गतिविधियां इस ऐतिहासिक भव्यता के बीच रोमांच को और बढ़ाएंगी। कला और इतिहास के समागम का उत्सव मनाते हुए, लोकप्रिय कलाकार जैसे इंडियन ओशन, प्रेम जोशुआ, नवराज हंस, अंतरिक्ष और कबीर कैफे अपने भावपूर्ण संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। कलाकारों, स्थानीय जनजातियों, कारीगरों और छात्रों की मेजबानी करने वाला, यह उत्सव मांडू  के रहस्यमयी सांस्कृतिक धरोहर को एक साथ एक स्थान पर लाने की कोशिश करेगा। 
                   शहर में समाहित पर्यावरणीय-पर्यटन सभी यात्रियों  को मांडू की जीवंतता में डुबाने के साथ ही वैश्विक अनुभव प्रदान करेगा। इस उत्सव के दौरान स्थानीय गावों के भी दर्शन कराये जायेंगे जिससे पता चल सके कि मध्य प्रदेश का ग्रामीण पर्यटन कितना समृद्ध है। खाने के शौकीनों के लिए खुश होने की बात है क्योंकि इस उत्सव में मालवा क्षेत्र के कई असली, परंपरागत व्यंजनों को परोसा जाएगा जिसे खासतौर पर शेफ्सि द्वारा तैयार किया गया है। मांडू उत्सव के साक्षी बनें क्योंकि यह यहाँ आने वाले सभी लोगों को एक डूब जाने वाले और सम्पन्न अनुभव का अहसास कराने का वादा करता है जिससे आपका मन जरूर प्रसन्न होगा। 
                     इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक  पांचीलाल मेड़ा तथा कलेक्टर  श्रीकांत बनोठ ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने कारवॉं सराय में आर्ठ एण्ड क्राप्ट डिस्ट्रीक्ट का शुभारम्भ कर अवलोकन किया।
               इस अवसर पर सरदारपुर विधायक  प्रताप ग्रेवाल, विधायक मनावर डॉ . हीरालाल अलावा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष  बालमुकुन्द गौतम, श्री मुजीब कुरेशी, पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  वीरेन्द्र कटारे कांग्रेस नेता राकेश डोड , भीम सिंह ठाकुर सहित पत्रकारगण, अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।






No comments:

Post a Comment